हाथरस। जिले के सादाबाद तहसील के ब्लॉक सहपाऊ के मीरपुर प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई, जिससे कक्षा में पढ़ रहे दर्जनों छात्र छात्राएं घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं विद्यालय में हुए हादसे की सूचना पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों हालचाल जाना। करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं जिनमें तीन छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर है।