हाथरस

पेड़ से टकराई NSG कमांडो की बेकाबू कार, मौत; मथुरा से होली खेल कर लौट रहे थे घर

NSG Commando Dies in Hathras Road Accident : हाथरस में एक NSG कमांडो की कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

2 min read
Mar 06, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

हाथरस : हाथरस में एक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में NSG कमांडो की मौत हो गई, इस हादसे में कमांडो के तीन दोस्त घायल हो गए। तीनों दोस्तों को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया। सभी दोस्त होली खेलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह 3 बजे सादाबाद के पास राया मार्ग पर हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक मथुरा के राया क्षेत्र निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा (32) अपने तीन दोस्तों विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ गुरुवार को होली खेलने हाथरस आए थे। सभी युवक अपने एक दोस्त के घर होली का त्योहार मनाने पहुंचे थे। गुरुवार को होली खेलने के बाद शुक्रवार तड़के चारों दोस्त कार से वापस मथुरा लौट रहे थे। कार योगेंद्र सिंह चला रहे थे।

ये भी पढ़ें

मिसाइलें गरज रहीं थी…थोड़ी ही दूर पर अमेरिकन बेस पर गिर रहीं थी; अयोध्या लौटे पीठाधीश्वर ने बताया खौफनाक मंजर

रास्ते में सादाबाद के पास राया मार्ग पर गांव पल्हावत के मंदिर के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तीन दोस्तों की हालत गंभीर

सूचना मिलने पर ऊंचागांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने के बाद परिजनों ने योगेंद्र सिंह को मथुरा के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बाकी तीनों दोस्तों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

2010 में सेना में हुए थे भर्ती

बताया जा रहा है कि योगेंद्र सिंह वर्ष 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इस समय उनकी तैनाती राजस्थान के अलवर में थी। परिवार में उनकी पत्नी एकता सिंह, तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। योगेंद्र करीब 25 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। परिवार वालों के अनुसार 31 मार्च 2026 को उनकी नौकरी के 15 साल पूरे होने वाले थे, जिसके बाद वह बीआरएस लेने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

साथ होली खेलने का बनाया था प्लान

हादसे में घायल उनके दोस्त विष्णु कुमार भारतीय नौसेना में तैनात हैं और वर्तमान में विशाखापत्तनम में उनकी पोस्टिंग है, जबकि सत्यवीर और जितेंद्र मथुरा में ही रहते हैं। होली के मौके पर सभी दोस्तों ने साथ मिलने का प्लान बनाया था और इसी सिलसिले में हाथरस आए थे।

मामले में सादाबाद के सीओ ने बताया कि अभी तक कोतवाली में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घायलों को उनके परिजन मथुरा ले गए थे, जहां इलाज के दौरान कमांडो योगेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सलीम वास्तिक को 7 दिन बाद आया होश: 5 सेकंड का वीडियो आया सामने, डॉक्टरों के इशारों पर किया रिएक्ट

Published on:
06 Mar 2026 02:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर