UP Crime: होटल में 12 लड़के लड़कियों को इंतजार कर रहे थे। एक के बाद एक 8 लड़कियां होटल में पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
UP Crime: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने एक होटल में रेड डाली। इस रेड के दौरान संदिग्ध हालत में 12 लड़के और 8 युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। मामले की जांच में पुलिस की टीम जुट गई है।
दरअसल, हाथरस के एक होटल में 8 लड़कियां पहुंची। यहां सभी लड़कियों को अगल-बगल में ही कमरा दिया गया। होटल के अंदर पहले से 12 लड़के मौजूद थे। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम ने यहां छापा मारा। हालांकि इस दौरान होटल संचालक मौके से फरार हो गया।
पूरा मामला कोतवाली हाथरस गेट इलाके के दयानंतपुर बाईपास पर स्थित एक पैराडाइज होटल के नाम से संचालित ओयो होटल का है। मंगलवार को CO सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने 2 थानों की पुलिस फोर्स के साथ यहां छापा मारा। इस दौरान 12 लड़के और 8 लड़कियां पुलिस को होटल के कमरों में संदिग्ध अवस्था में मिली। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ओयो होटल पर पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य होटल संचालक होटलों पर ताला जड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस की टीम पकड़े गए युवक-युवतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।
मामले को लेकर, CO सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है, '' सूचना मिली थी कि थाना हाथरस गेट के अंतर्गत एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित हो रही है। जिसके बाद महिला फोर्स के साथ होटल पर छापा मारा गया। इस दौरान 8 युवतियां और 12 युवक पकड़े गए। ''