हाथरस

देवरिया कांड के बाद एसडीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

पंजीकरण रजिस्टर में गड़बडी और मीनू के मुताबिक खाना न मिलने पर लिखित में मांगा जवाब।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 6:04 PM IST
SDM
देवरिया कांड के बाद एसडीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

हाथरस। पिछले दिनों देवरिया में नारी निकेतन केंद्र पर लड़कियों के साथ हुई घिनौनी वारदात के बाद प्रदेश भर में सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने जिले में बालिका गृह, कन्या गुरुकुल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आदि सभी जगह जाकर निरीक्षण करेंगे और बालिकाओं से बात कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। इसी क्रम में आज हाथरस के जिला अधिकारी रमाशंकर के निर्देशन में एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सादाबाद का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हड़कंप मच गया, क्योकि विद्यालय में बहुत सी कमियां मिलीं इसके बाद एसडीएम ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि वह सभी कमियों को पूरा करें। वहींं बालिकाओं से भी हालचाल जाना।

मीनू के हिसाब से नहीं मिला खाना

एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि वहां मीनू के मुताबिक बालिकाओं को खाना नहीं दिया जा रहा था। न तो सुबह का नाश्ता और न ही खाना मीनू के मुताबिक था। सप्ताह के सभी दिनों में सुबह नाश्ता में अंडे दिए जाते हैं जबकि मात्र तीन दिन दिया जा रहा था। इसके आलावा खाना भी नियम मुताबिक नहीं था जिस पर एसडीएम ने स्कूल की वाड्रन को खाना सही देने के निर्देश दिए।

पंजीकरण रजिस्टर में मिली गड़बड़ी

कस्तूरबा बालिका बिद्यालय सादाबाद का जब निरीक्षण किया जा रहा था तब एसडीएम ने पंजीकरण रजिस्टर चेक किया था उसमें गड़बड़ी मिली। रजिस्टर के मुताबिक रजिस्टर में 96 छात्रायेंं पंजीकृत थीं जबकि मौके पर 79 ही मिलीं, जिस पर सभी अनुपस्थित छात्राओं के बारे में लिखित में जवाब मांगा गया। इसके आलावा अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी एसडीएम ने दिए हैं। सभी छात्राओं से भी कहा कि उन्हें कोई समस्या हो तो सीधे उनसे बात करें।

Published on: