सूबे में 2197 पुलिस के उपनिरक्षकों के लिए इस बार की होली पर चेहरे खिलने वाला तोहफा मिला है।
हाथरस। सूबे में 2197 पुलिस के उपनिरक्षकों के लिए इस बार की होली पर चेहरे खिलने वाला तोहफा मिला है। सूबे में 2197 उपनिरीक्षकों को लंबे समय के बाद प्रमोशन मिला है। पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने इस सूची में हाथरस जिले में तैनात 26 उपनिरीक्षकों को भी प्रोन्नत किया है। यह सूची जारी होते ही यहां पर तैनात उपनिरीक्षकों के चेहरे खिल उठे। व्हाट्सअप ग्रुपों और फेसबुक पर बधाई संदेशों का तांता लग गया।
ये भी पढ़ें -
ये थाना अध्यक्ष बने प्रभारी निरीक्षक
इस प्रोन्नति के बाद जिले के सादाबाद , सहपऊ, चंदपा, हाथरस जक्शन और हसायन के थाना अध्यक्ष के अलावा महिला थाने की थाना अध्यक्ष भी अब प्राभरी निरीक्षक कहलाएंगी। मुरसान, चंदपा, सादर कोतवाली और हाथरस जंक्शन के एसएसआई भी इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। इसके अलावा एसपी के पेशकार, एसओजी प्रभारी, और तीनों पीआरओ भी निरीक्षक हो गए हैं।
ये भी पढ़ें -
ये है सूची
बाबु राम शर्मा, शेलेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार , प्रवीण कुमार, विनोद कुमार पुत्र राम व्रक्ष , हरिशंकर वर्मा, संजीव कुमार, गजराज सिंह, महेश चंद्र , कुशल पाल सिंह, राकेश कुमार पांडेय, कैलाश बाबु, शौर्य कुमार , अवदेश कुमार, नरेंद्र पाल, शशि प्रकाश, मोहम्मद असलम, राजेंद्र बाबू, सुधा सिंह, पंक्स्ज रानी, रामवतार सिंह, नजीब अहमद, योगेश कुमार, आदि प्रोन्नति हुए हैं।
ये भी पढ़ें -
द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी के साथ होली खेलने को उमड़ा भक्तों का हुजूम