हाथरस

इस प्यार को क्या नाम दूं! 14 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई 3 बच्चों की मां

हाथरस जिले में एक अजब प्यार की गजब दास्तां देखने को मिली। यहां एक 3 बच्चों की मम्मी एक 14 साल के नाबालिग के साथ फरार हो गई है। अब नाबालिग के पिता ने बेटे को वापस लाने की पुलिस से दरख्वास्त की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2025, 4:43 PM IST
Feature image
3 बच्चों की मां 14 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई, PC- AI

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तीन बच्चों की मां अपने नाबालिग प्रेमी, जो कि सिर्फ 14 साल का है, को लेकर भाग गई है। किशोर का पिता, राजेंद्र सिंह, अपने बेटे की तलाश में पुलिस के चक्कर लगा रहा है।

राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पूनम (जो जयपाल की पत्नी है और अलीगढ़ की रहने वाली है) उनके 14 वर्षीय बेटे लक्ष्मण को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। यह घटना हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के अल्हेपुर चुरसैन गांव की है।

पूनम राजेंद्र सिंह के घर अक्सर आती-जाती थी क्योंकि वह रिश्तेदार थी (पीड़ित पिता ने बताया कि वह उनकी छोटी बेटी की ननद है)। इसी दौरान पूनम और नाबालिग लक्ष्मण के बीच पहचान बढ़ी और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। उनका प्यार इतना गहरा हो गया कि उन्होंने उम्र और रिश्तों की परवाह नहीं की।

पिता राजेंद्र सिंह को इस बात का तब पता चला जब वे बाजार से घर लौटे और उनके बड़े बेटे सुनील की बहू ने उन्हें बताया। उन्होंने अपने बेटे की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। राजेंद्र सिंह ने पुलिस से अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। चंदपा थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
25 Jul 2025, 4:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All