स्वास्थ्य

Fit with 15 minutes workout :- 15 मिनट के वर्कआउट से रह सकते हैं फिट, जीएंगे लंबा जीवन

Fit with 15 minutes workout :- फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है कि आप घंटों तक एक्सरसाइज करें, अगर आप सही ढंग से 15 मिनट भी डेली वर्कआउट करेंगे तो निश्चित ही आपके शरीर को बहुत फायदा होगा।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 12:01 PM IST
workout
workout

अपने आप को स्वस्थ और तंदुरूस्त रखने के लिए घंटों एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है। आप चंद मिनट एक्सरसाइज करके भी खुद को फिट रख सकते हैं। मांसपेशियोंको मजबूत करने, फेट को कम करने, कैलोरी बर्न करने और सेहतमंद रहने के लिए 15 मिनट का Workout भी बहुत फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको 15 मिनट की एक्सरसाइज से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से होगा वजन कम-

हमारे शरीर के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। अगर आप सप्ताह के सात दिन में से तीन दिन भी 11 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करेंगे। तो यह आपकी कैलोरी बर्न करने में काफी मदद करता है। इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। इस कारण आपका वजन लगातार कम होने लगता है।

याददाश्त बढ़ता है वर्कआउट-

वर्कआउट शरीर के साथ दिमाक के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजना 15 मिनट भी एक्सरसाइज करेंगे, तो निश्चित ही आपके दिमाक के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इससे आपकी याददाश्त भी बढ़ती है। लेकिन 15 मिनट तक मन लगाकर वर्कआउट करें और खानपान पर भी ध्यान रखें।

स्वस्थ रहने के लिए बेहतर-

आपको फिट और तंदुरूस्त रहना है तो 15 मिनट का वर्कआउट आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। क्योंकि 15 मिनट की एक्सरसाइज स्वस्थ शरीर के लिए बहुत होती है। इससे आपकी उम्र भी बढ़ जाती है। आप स्वस्थ रहते है तो लंबा जीवन जी सकते हैं।

कम एक्सरसाइज से नहीं होती थकान, मन रहता है प्रसन्न-

आप केवल 15 मिनट वर्कआउट करते हैं, तो इससे आप स्वस्थ भी रहते हैं और आपको किसी प्रकार की थकान भी नहीं होती है। इससे आपका मूड भी बेहतर रहता है आप हमेशा खुश और प्रसन्न रहेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत