स्वास्थ्य

Weight Loss Spices: वजन घटाने का सीक्रेट आपकी रसोई में! ये 5 मसाले तेजी से जलाएंगे फैट

Weight Loss Spices: वजन कम करना चाहते हैं? जानें 5 ऐसे मसाले जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद करते हैं और वेट लॉस को आसान बना सकते हैं।

2 min read
Feb 14, 2026
Weight Loss Spices
Weight Loss Spices (Photo- gemini ai)

Weight Loss Spices: अगर आप वजन घटाने के लिए महंगी दवाओं या ट्रेंडी डाइट्स पर निर्भर हैं, तो जरा रुकिए। एक न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का कहना है कि फैट बर्न करने का असली राज आपके किचन में मौजूद मसालों में छिपा हो सकता है। यूके की न्यूट्रिशनिस्ट Zib Atkins के मुताबिक कुछ आम मसाले शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर वजन घटाने की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये मसाले कोई जादू नहीं करते, लेकिन अगर आप पहले से हेल्दी डाइट और कैलोरी कंट्रोल कर रहे हैं, तो ये आपके रिजल्ट बेहतर बना सकते हैं।

फैट बर्न करने वाले 5 असरदार मसाले (Weight Loss Kaise Kare)

लाल मिर्च (Cayenne Pepper)

लाल मिर्च शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करती है। इससे भूख कम लगती है और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। यानी आप कम कैलोरी खाते हैं और शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।

दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। जब ब्लड शुगर अचानक बढ़ता है, तो शरीर ज्यादा फैट स्टोर करने लगता है। दालचीनी इस प्रक्रिया को संतुलित रखकर वजन बढ़ने से बचा सकती है।

अदरक (Ginger)

अदरक शरीर में थर्मोजेनेसिस बढ़ाती है। इसका मतलब है कि शरीर ज्यादा गर्मी पैदा करता है और ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। इससे फैट लॉस की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

हल्दी (Turmeric)

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जो सूजन कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर करने में मदद करता है। इससे शरीर शुगर को फैट के रूप में जमा करने के बजाय ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है।

काली मिर्च (Black Pepper)

काली मिर्च में पाइपरिन नाम का कंपाउंड होता है, जो शरीर में नए फैट सेल बनने से रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही यह फैट टूटने की प्रक्रिया को भी तेज करता है।

लेकिन सिर्फ मसाले काफी नहीं

इन मसालों के फायदे जरूर हैं, लेकिन ये अकेले वजन कम नहीं कर सकते। शरीर में फैट कम करने के लिए सबसे जरूरी है कैलोरी डेफिसिट यानी जितनी कैलोरी आप लेते हैं उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करना।

Published on:
14 Feb 2026 04:27 pm