स्वास्थ्य

sleep diet : डाइट में शामिल करें इन 5 चीजों को और पाएं गहरी नींद

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पांच फूड के बारे में जो आपके हल्दी स्लीप साइकिल के लिए अत्यंत जरूरी है।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2022, 12:24 PM IST
exercise for sound sleep
जानें कौन से एक्सरसाइज़ से आप पा सकते हैं अच्छी नींद

अगर आप चाहते हैं कि आप एक अच्छी नींद पाए तो जरूरी है कि आपका खाना पीना भी अच्छा हो । साथ ही आपका दिनचर्या भी सही हो जिसकी वजह से आप सही समय पर 8 घंटे या 7 घंटे की नींद ले सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आपके डाइट के बारे में बताएंगे जिसका प्रभाव आपकी नींद पर पड़ रहा है। ऐसे में कुछ फूड है जिन्हें आपको अपने डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। ताकि आप एक अच्छी नींद पा सके।

दिन के दौरान खाए जाने वाले भोजन और पेय नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं आपके नींद को।
दिन में खाया गया भोजन रात की नींद को प्रभावित करता है। अधिक से अधिक वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का चयन, जिस क्षण उनका सेवन किया जाता है और यहां तक कि जिस तरह से आप पकाते हैं, वे हर रात सोने और अगली सुबह तक लंबे समय तक चलने वाली, आरामदायक नींद का आनंद लेने की आपकी क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

सुबह जरूर खाए फल
आपको अपने सुबह की शुरुआत फल से अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको दिन के लिए भरपूर फाइबर मिल जाता है । अगर अब ब्रेकफास्ट में फल खा लेते हैं तो आपको लंच के समय कम खाना खाने से भी काम चल जाता है। और साथ ही आपके बॉडी को एक सही मात्रा में एनर्जी मिल जाती हैं।

रात को जंक फ़ूड को न खाए
अगर आप रात को सोते समय जंक फूड का सेवन करते हैं तो इसका असर आपके पूरे बॉडी पर रात भर चलता जो आपकी नींद को प्रभावित करता है इसलिए रात को आपको हल्का-फुल्का कुछ हल्दी ही खाना चाहिए।

रात में किचड़ी खाना हो सकता है अच्छा
अगर आप रात को सोते समय मील में खिचड़ी खाते हैं । तो यह आपके हेल्थ के लिए और नींद के लिए बिल्कुल सही है इससे आपके पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहेगी साथ ही आपको एक आरामदायक नींद भी मिलेगी।

गर्म पानी का सेवन करें
आप चाहे तो सुबह के दौरान और रात को सोते के समय अपने डाइट नहीं गर्म पानी को शामिल कर सकते हैं जब भी आप खाना खाने के बाद पानी पिए तो ठंडे पानी की जगह गर्म पानी पिए ताकि यह आपके पेट के पाचन क्रिया को मजबूत बनाएं।

चार बार से अधिक न खाए
यदि आप चाहते हैं कि आप की पाचन क्रिया दुरुस्त रहें और आपको अच्छी नींद मिलती रहे तो आपको दिन में कम से कम 4 बार खाना चाहिए परंतु 4 बार से अधिक आपको दिन में कभी नहीं खाना चाहिए सुबह से लेकर रात तक के खाने को मिलाकर आपको चार मिल तो लेना ही चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Feb 2022, 12:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cracker Burn First Aid: दिवाली पर पटाखों से जलने या आंख में चोट लगने पर क्या करें? बर्न एसोसिएशन ऑफ अमेरिका से जानें फर्स्ट एड और सेफ्टी टिप्स

सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत