2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

health Tips : जानें क्या होता है स्किन सोरायसिस , और कैसे पा सकते हैं इससे राहत

क्या आपको पता है स्किन की समस्या सोरायसिस को कैसे पहचाना जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको सोरायसिस के लक्षण और उसके कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 1 Nov 2021, 11:56 AM IST

जानें क्या होता है स्किन सोरायसिस , और कैसे पा सकते हैं इससे राहत

what is skin psoriasis and how you can get relief from it

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में सोरायसिस के मरीजों की बड़ी संख्या है। सोरायसिस स्किन में होने वाली एक ऑटो इम्यून बीमारी है। ये स्किन पर होने के बाद बड़ी ही मुश्किल से और लंबे इलाज के बाद ठीक हो सकती है। हालांकि, इसके चांस भी बहुत कम होते हैं। आईए जानें की कैसे आप सोरायसिस के लक्षण को पहचान सकते हो।

सोरायसिस के लक्षण

1. सोरायसिस के मरीजों को स्किन में तेज खुजली और जलन पैदा करने वाले चकत्तों की समस्या हो जाती है।

2. चकत्ते और धब्बे पूरे शरीर में कहीं भी हो सकते हैं। अगर ये चकत्ते आपके चेहरे पर हैं तो यह पुरुषों के बियर्ड गेम को भी बिगाड़ सकते हैं।

3. लेकिन सोरायसिस होने पर ये डब्ल्यूबीसी और टी सेल्स् ही स्किन की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला कर देती हैं। जिसके चलते स्किन की ग्रोथ बहुत तेज हो जाती है। ये उसी तरह काम करने लगती हैं, जैसे किसी घाव को भरने के लिए काम कर रही हों।

4 . इससे स्किन कुछ खास जगह पर मोटी हो सकती है या फिर गोलाई में चकत्ते जैसी शक्ल में भी जमा हो सकती है। इन चकत्तों का रंग किनारे पर लाल होता है जबकि बीच में सफेद रंग की भूसी जैसी निकलती है।

घरेलू नुस्खे
यदि आपको सोरायसिस की समस्या अनुभव हो रही है। तो आप तुरंत अपने स्किन पर साबुन लगाना बंद कर दें । अपने बॉडी को साफ करने के लिए बेसन, उबटन आदि का ही प्रयोग करें।


यदि आपकी त्वचा ऑयली है, तो ऐसे क्लेंजर का उपयोग करें जिसमें सैलिसिलिक या ग्लाइकोलिक एसिड हो।

इनको हमेशा हाइड्रेटेड रखें आप घरेलू वस्तुओं द्वारा बनाए गए मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। और अपने स्किन को हाइड्रेटेड रख सकते हैं।


पर यदि आपके स्किन पर ज्यादा जलन और दाग धब्बे हो रहे हो तो आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से एक बार जरूर सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल