स्वास्थ्य

Fenugreek Seeds For Diabetes: जरूरत से ज्यादा मेथी दाना का सेवन से बिगाड़ सकता है शुगर लेवल, जानें इसके 5 नुकसान

Fenugreek Seeds For Diabetes: डायबिटीज में मेथी दाना का इस्तेमाल आम माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से लेने पर यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है? यहां जानिए मेथी दाना से जुड़ी 5 बड़ी परेशानियों के बारे में...
2 min read
• •
Updated: 4 May 2025, 2:26 PM IST
Fenugreek Seeds For Diabetes

Fenugreek Seeds For Diabetes: डायबिटीज के मरीज अक्सर घरेलू उपायों की तलाश में रहते हैं और मेथी दाना (Fenugreek Seeds) को शुगर कंट्रोल के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर इसका सेवन गलत तरीके से किया जाए तो यह फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते है, मेथी दाना कैसे शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है और इससे जुड़ी 5 बड़ी परेशानियों के बारे में। (Fenugreek Seeds Side Effects)

1. शुगर लेवल गिर सकता है

    डायबिटीज में मेथी दाना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने पर ब्लड शुगर का स्तर बहुत तेजी से नीचे गिर सकता है। इससे शरीर में कमजोरी, सिर चकराना और पसीना आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आप पहले से शुगर की दवा ले रहे हैं तो मेथी का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर को खतरे की हद तक गिरा सकता है।

    2. गैस और पेट दर्द की समस्या

      मेथी दाना में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज अगर इसे खाली पेट या ज्यादा मात्रा में पिएं तो इससे गैस, पेट फूलना और ऐंठन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या पेट की परेशानी है, उनके लिए मेथी का अधिक सेवन परेशानी बढ़ा सकता है।

      3. ब्लड प्रेशर पर असर

        मेथी दाना का असर सिर्फ शुगर पर ही नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। यह ब्लड प्रेशर को नीचे लाने में मदद करता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति लो बीपी या हाई बीपी की दवा ले रहा है और साथ में मेथी दाना भी ले रहा है तो इससे अचानक ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है। इससे चक्कर आना या बेहोशी जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

        4. हॉर्मोनल बदलाव का खतरा

          कुछ रिसर्च में सामने आया है कि मेथी दाना में फाइटोएस्ट्रोजेन नामक तत्व होता है जो महिलाओं के हॉर्मोन लेवल को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को अगर मासिक धर्म अनियमित होता है या वे किसी तरह की हॉर्मोनल दवा ले रही हैं तो मेथी दाना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

          5. एलर्जी और स्किन रिएक्शन

            कुछ लोगों को मेथी दाना से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन से स्किन पर रैशेज, खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों की इम्यूनिटी पहले से कमजोर होती है। इसलिए उनके लिए किसी भी एलर्जिक रिएक्शन का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            डिस्क्लेमर
            इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
            Updated on:
            4 May 2025, 2:26 PM IST
            Published on:
            Also Read
            View All
            पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

            Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

            Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

            Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

            World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट