स्वास्थ्य

Vegetables For Kidney: किडनी को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 तरह की सब्जियां

Vegetables For Kidney: किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। इसे स्वस्थ रखने के लिए सही खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें कौन-कौन सी सब्जी को खाने से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 6:48 PM IST
Vegetables For Kidney
Vegetables For Kidney

Vegetables For Kidney: किडनी हमारे शरीर की सफाई करने वाली मशीन होती है। ये खून को साफ करती है, एक्स्ट्रा पानी और खराब चीजों को पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। लेकिन अगर हमारा खानपान सही नहीं हो तो किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और धीरे-धीरे उसका काम करना बंद हो जाता है।

इसलिए जरूरी है कि आप अपनी रोज की डाइट में कुछ ऐसी सब्जियां शामिल करें जो किडनी को ताकत दें और उसे स्वस्थ बनाए रखें। आइए जानते हैं, इन पांच सब्जियों के बारे में जो आपकी किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होंगी। (Vegetables For Kidney Diet)

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये सब्जियां (Kidney patient ko kaun kaun si sabji khani chahie)

1. लौकी (Pumpkin)

    लौकी बहुत ही हल्की और ठंडी तासीर वाली सब्जी होती है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो शरीर से खराब चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है। लौकी पेट के लिए भी अच्छी होती है और गैस या एसिडिटी नहीं होने देती। आप इसे उबालकर हल्की सब्जी बनाकर या जूस की तरह भी ले सकते हैं।

    2. तोरई (Ridge gourd)

      तोरई दिखने में भले ही साधारण लगे लेकिन सेहत के लिए बहुत काम की है। ये आसानी से पच जाती है और पेट को आराम देती है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर से फालतू चीजों को बाहर करने में मदद करता है। खासकर जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई दिक्कत हो, उनके लिए तोरई फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि ये किडनी पर ज्यादा जोर नहीं डालती।

      3. बंदगोभी (Cabbage)

        बंदगोभी यानी कैबेज में पोटैशियम की मात्रा कम होती है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। यह किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी सब्जी मानी जाती है। यह शरीर में जमा गन्दी एलिमेंट को बाहर निकालने में मदद करती है। आप इसे हल्का पकाकर या सलाद के रूप में खा सकते है।

        4. खीरा (Cucumber)

          खीरा गर्मियों में बहुत फायदा करता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। ये पेशाब के जरिए शरीर की गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को ठंडक भी देता है। आप खीरे को कच्चा सलाद में या दही के साथ रायता बनाकर खा सकते हैं।

          5. पालक (Spinach)

            पालक में आयरन और फाइबर भरपूर होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं। लेकिन जिन लोगों को किडनी में पथरी या दूसरी दिक्कतें हों उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। क्योंकि पालक में ऑक्सलेट नामक तत्व होता है जो स्टोन बनने का कारण बन सकता है। अगर किडनी सही है तो पालक आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            डिस्क्लेमर
            इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
            Updated on:
            30 Apr 2025, 6:48 PM IST
            Published on:
            Also Read
            View All
            Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम

            Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

            क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

            AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

            Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स