विटामिन ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो लिवर में स्टोर होता है। इसकी सही मात्रा न सिर्फ आंखों की रोशनी के लिए बल्कि लिवर की सेहत के लिए भी जरूरी है। यह विटामिन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और त्वचा की सेहत को भी बनाए रखता है। विटामिन ए की कमी से लिवर कमजोर पड़ सकता है और उसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। विटामिन ए के लिए अंडा, मछली का तेल, लीवर, गाजर, मीठा आलू और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना लाभकारी होता है।