स्वास्थ्य

कान की मालिश के 7 अचूक फायदे, सुनने की क्षमता में सुधार और कई बीमारियों से होगा बचाव

Benefits of ear massage: बॉडी मसाज तो आप अक्सर करते रहते होंगें, लेकिन क्या आपको ये पता है कि कान के मसाज से भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, यदि नहीं जानते तो जानिए काम के मसाज से शरीर को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2023, 3:20 PM IST
Benefits of ear massage
Benefits of ear massage

Benefits of ear massage: कान की मालिश रोजाना करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, इससे मानसिक से शारीरिक दर्द दूर हो जाता है। यदि आप कान में रोजाना मसाज या मालिश करते हैं तो सर्कुलशन भी इम्प्रूव हो जाता है। वहीं कान में रोजाना मालिश करने से सूजन, तनाव, नींद न आने की समस्या जैसी अन्य कई सारी गंभीर समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इससे मानसिक तनाव तो दूर ही होता है वहीं बॉडी की आंतरिक घड़ी को भी ये नियंत्रित करता है।

इसलिए जानिए रोजाना कान में मालिश करने से होने वाले इन फायदों के बारे में।

वजन हो जाता है कम
यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने की जरूरत होती है, इसी के साथ ही आप कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करके भी वजन को कंट्रोल कर सकते है। इससे शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो आपके वेट को धीरे-धीरे कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

सिरदर्द की समस्या हो जाती है दूर
कान में मालिश करने से सिरदर्द की समस्या दूर हो जाती है, यदि आपको माइग्रेन या अन्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं रहती है तो कान में मालिश एक प्राकृतिक उपचार हो सकता है, इसके लिए आप किसी भी तेल को लें, जैसे कि सरसों का, नारियल का, जैतून का तेल आदि। इन्हें हल्का सा लकेरा गर्म कर लें, और फिर इसे काम के ऊपरी सतह पर लगाएं , ऐसा रोजाना करने से सिरदर्द की समस्या दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़े-थायराइड से हैं परेशान, वजन बढ़ रहा है? इन 4 ट्रिक्स से करें कंट्रोल

एनर्जी का होता है अच्छा सोर्स
यदि आप लो एनर्जी महसूस कर रहे हैं और एनर्जी के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं तो कान में मालिश जरूर करें, कान में रोजाना मालिश करने से बहुत ही ज्यादा राहत मिलती है, वहीं यदि आप गुस्से में रहते हैं, लो एनर्जी फील करते हैं तो आप कान में रोजाना मालिश कर सकते हैं।


अनिद्रा की समस्या को करता है दूर
यदि आप अनिद्रा की समस्या को दूर करना चाहते हैं और मानसिक तनाव को कम करना चाहते हैं तो कान के ऊपर सतह में मालिश करना बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, ये आपके दिमाग को शांत करता है, वहीं इससे नींद भी अच्छी आती है, इसलिए अनिद्रा की समस्या को कान में मालिश जरूर करें।

कान की मालिश कैसे करें?

कान की मालिश करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

- अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
- अपने कान के सामने अपनी उंगलियों को रखें।
- अपनी उंगलियों से कान के बाहरी हिस्से पर धीरे-धीरे गोलाकार गति करें।
- कान के लोब को धीरे से दबाएं और खींचें।
- कान के पीछे की ओर अपनी उंगलियों को धीरे-धीरे घुमाएं।
- प्रत्येक कान की मालिश 5-10 मिनट तक करें।

यह भी पढ़े-सोते समय पसीना आना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत है? इनके पीछे हो सकते हैं ये 10 बड़े कारण

कान की मालिश करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

- कान के अंदरूनी हिस्से को न छुएं।
- कान में कोई भी नुकीली या कठोर वस्तु न डालें।
- अगर आपको कान में दर्द या किसी अन्य समस्या हो रही हो, तो कान की मालिश न करें।
- कान की मालिश को रोजाना या सप्ताह में कई बार किया जा सकता है। कान की मालिश करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
18 Oct 2023, 3:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें