स्वास्थ्य

Aak Leaf Benefits: एड़ी में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में कारगर है ये आक का पत्ता, जानें किस तरह करें इन पत्तों का इस्तेमाल

Aak Leaf Benefits: एड़ी में दर्द की समस्या रहती है तो आक का पत्ता बेहद काम आ सकता है, आक के पत्ते के इस्तेमाल से एड़ी में होने वाला दर्द दूर हो जाएगा और आपको फायदा मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 11:47 AM IST
एड़ी में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में कारगर है ये आक का पत्ता, जानें किस तरह करें इन पत्तों का इस्तेमाल
Aak Leaf Benefits

एड़ी में दर्द यदि रहता है तो इसके होने के पीछे कई सारी वजहें हो सकती हैं, एड़ी में होने वाला दर्द कई बार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसे झेल पाना मुश्किल का काम होता है। ऐसे में चाल-फेर करना, उठना-बैठना ऐसी कई सारी समस्याएं हो जाती हैं जिनके कारण व्यक्ति को अनेकों समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आक यानी मदार का पत्ता बेहद काम आ सकता है। इसके इस्तेमाल से दर्द की समस्या दूर हो सकती है। इसलिए जानिए कि एड़ी में दर्द होने पर कैसे आक यानी मदार के पत्तों का सेवन किया जा सकता है।

जानिए किन वजहों से बढ़ता है एड़ी का दर्द
एड़ी में अक्सर दर्द की समस्या तब होती है जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है, वहीं एड़ी में दर्द होने के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि तेजी से बढ़ता हुआ वजन, गठिया रोग की वजह से हो रहा एड़ी में दर्द आदि। ऐसे में आक यानी मदार का पत्ता दर्द की समस्या को दूर करने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: देर रात खाने की है आदत, तो सेहत को झेलनी पड़ सकती हैं ये 5 बड़ी समस्याएं

जानिए कैसे करें आक के पत्ते का इस्तेमाल
आक के पत्ते एड़ियों में दर्द की समस्या को दूर करने में काफी ज्यादा लाभदायक होते हैं, इसके इस्तेमाल के लिए एक पैन लें और उसमें थोड़े से पानी को गर्म कर लें, इसके बाद उबलते हुए पानी में अजवाइन, नमक, सौंफ दाल के अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और अपनी एड़ी को अच्छे से धों लें। इसके इस्तेमाल से आपके एड़ी में होने वाला दर्द धीरे-धीरे दूर हो जाएगा। ये ट्रिक आप दिन में दो बार अपना के देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से मेमोरी लॉस से लेकर हड्डियों से जुड़ी हो सकती है कई समस्याएं, जानिए

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Apr 2022, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय