31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eating Habits: देर रात खाने की है आदत, तो सेहत को झेलनी पड़ सकती हैं ये 5 बड़ी समस्याएं

Health Care Tips: आजकल कि अनियमित खान-पान के कारण लोग देर रात से खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका सेहत के ऊपर खराब असर पड़ता है, इसलिए देर रात भोजन के सेवन से बचना चाहिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 22 Apr 2022, 5:08 PM IST

देर रात खाने की है आदत तो मोटापे से लेकर हार्ट से जुड़ी समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा

Eating Habits

Health Care Tips: गर्मी के मौसम में अक्सर दिन में भूख कम लगती है, वहीं इस मौसम में लोग ज्यादातर खाने का सेवन देर से करना ही पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि देर से यदि भोजन का सेवन किया जाता है तो इसका असर सेहत के ऊपर खराब पड़ता है, वहीं बीमारी का खतरा भी दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए जानिए कि शरीर में से बीमारी को दूर रखना चाहते हैं तो खानपान का नियमित होना क्यों आवश्यक होता है।

1.पाचन से जुड़ी हो सकती है समस्याएं: भोजन का सेवन यदि आप समय पर नहीं करते हैं और देर से करते हैं तो आपको ब्लोटिंग, पेट फूलने, एसिडिटी के जैसी अन्य समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पाचन से जुड़ी समस्यायों को दूर करने के लिए भोजन का सेवन समय पर करें।

2.नींद न आने की बढ़ सकती है समस्या
यदि आप सही समय में भोजन का सेवन नहीं करेंगें तो इसका असर आपके नींद के ऊपर पड़ता है। रात में देर से उठ के खाना ये आपके बॉडी को प्रभावित करता है, वहीं आपको नींद सही तरह से न आने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि समय से ही खाएं।

3.एसिडिटी की बढ़ सकती है समस्या
यदि आप देर रात खाना खाते हैं तो एसिडिटी की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि देर रात भोजन का सेवन न करें। सही समय में खाना खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे कि एसिडिटी, गैस बनने के जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4. ज्यादा तेजी से न खाएं
खाने को हमेसा अच्छे से चबा के खाएं, नहीं तो पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि आराम से खाने का सेवन करें ताकि बॉडी का मेटबॉयोलिज्म मजबूत होता जाए और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहे।

यह भी पढ़ें:गर्मियों में फेस वाश करते समय अपनाएं इन टिप्स को, दिनभर दमकती हुई रहेगी त्वचा

5.ज्यादा तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन रात में करने से बचें
यदि जरूरत से ज्यादा देर रात को आप भोजन का सेवन करते हैं तो नींद न आने की समस्या बढ़ सकती है, वहीं भारी भोजन के सेवन से ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण नींद न आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रात में ज्यादा तेल-मसाले युक्त भोजन न खाएं।

यह भी पढ़ें: दिल की सेहत को बना के रखना चाहते हैं स्वस्थ तो फॉलो कर सकते हैं इन आसान से टिप्स को

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल