
ACNES Cause: कुछ लोगों की तकलीफ बड़ी अजीब होती है। पेट में दर्द महीनों से है, लेकिन पूरे पेट में नहीं। बस एक जगह, जिसे वे एक उंगली से दिखा सकते हैं। अल्ट्रासाउंड हुआ, खून की जांच हुई, कभी-कभी एंडोस्कोपी भी, और रिपोर्ट में कुछ नहीं निकला। डॉक्टर ने गैस या एसिडिटी की दवा दे दी, कुछ ने कहा तनाव है, और मरीज यही सोचता रह गया कि दर्द आखिर है कहां से। अगर आपकी कहानी भी कुछ ऐसी है, तो एक संभावना ऐसी है जिस पर अक्सर बात नहीं होती, पेट की दीवार की नस का दब जाना। मेडिकल भाषा में इसे Anterior Cutaneous Nerve Entrapment Syndrome या छोटे में ACNES कहते हैं। आइए जानते हैं कि कब आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
हेल्थ रिसर्च अथॉरिटी के मुताबिक, हमारे पेट की दीवार में मांसपेशियों की परतें होती हैं। इन्हीं के बीच से कुछ बारीक नसें निकलकर त्वचा तक पहुंचती हैं। ACNES में इन्हीं नसों की छोटी शाखाएं मांसपेशी की दीवार में बने एक छोटे रास्ते में फंस या दब जाती हैं। इससे उसी जगह पर लगातार या बार-बार उठने वाला दर्द होता है। यह बच्चों और वयस्कों, दोनों में पेट दर्द के आम कारणों में से एक है। फिर भी इसे अक्सर पहचाना नहीं जाता। कई मेडिकल समीक्षाएं इसे कम पहचाना जाने वाला और कम इलाज पाने वाला कारण बताती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार यह महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है, पर यह किसी भी उम्र और किसी भी लिंग में हो सकता है। यह जानलेवा बीमारी नहीं है। दिक्कत यह है कि जब तक सही नाम नहीं मिलता, मरीज कई जांचों और कई डॉक्टरों के चक्कर में परेशान रहता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन और हेल्थ रिसर्च अथॉरिटी के अनुसार, ACNES का दर्द आमतौर पर इन खासियतों वाला होता है;
सच यह है कि बहुत से मामलों में साफ कारण नहीं मिलता। फिर भी कुछ स्थितियां इससे जुड़ी पाई गई हैं;
पेट दर्द को हल्के में न लें। ACNES सोचने से पहले यह तय होना जरूरी है कि दर्द किसी गंभीर कारण से नहीं है। इन हालात में बिना देरी के चिकित्सा सहायता लें;