
सर्दी में प्यास कम लगती है, पर शरीर को पानी की जरूरत वही रहती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)
Why Less Thirsty In Winter: सर्दी में क्या आपके लिए एक बोतल पानी पूरे दिन के लिए बहुत होता है और सोचते हैं कि जब प्यास ही नहीं है तो क्यों ज्यादा पानी पीना है। लेकिन एक बात पर जरा गौर कीजिए कि आपके शरीर को पानी की जरुरत तो इतनी ही होती है फिर भी आपको सर्दी में प्यास कम क्यों लगती है। ऐसा कई लोगों के साथ होता है। गर्मी में जब गला सूखता है तो हम फौरन पानी ढूंढते हैं। सर्दी में यह संकेत धीमा पड़ जाता है, और शरीर को पानी की जरूरत फिर भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में हमारे साथ ऐसा क्यों होता है और इसे हम कैसे बच सकते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के Medicine and Science in Sports and Exercise में छपे एक शोध में कुछ स्वस्थ पुरुषों को 4°C के ठंडे और 27°C के सामान्य तापमान में रखा गया, आराम और हल्के व्यायाम, दोनों स्थितियों में। नतीजा यह आया कि ठंड में प्यास की अनुभूति 40 प्रतिशत तक घट गई। यह तब भी हुआ जब शरीर में पानी की कमी थी। शोधकर्ताओं के अनुसार इसका संभावित कारण यह हो सकता है कि ठंड में त्वचा की रक्तवाहिकाएं सिकुड़ती हैं, जिससे शरीर के भीतरी हिस्से में खून की मात्रा बढ़ी हुई महसूस होती है। तब दिमाग को लगता है कि पानी पर्याप्त है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता।
एएफसी बेडफोर्ड क्लिनिक के अनुसार, सर्दी में पसीना कम निकलता है, इसलिए हमें लगता है कि पानी कम चाहिए। पर शरीर तब भी पानी खोता रहता है: सांस के साथ, त्वचा से और पेशाब से। कमरे में हीटर या ब्लोअर चलने से हवा और सूखी हो जाती है। सर्दी में मोटे कपड़े पहनकर चलना-फिरना भी शरीर से पानी निकालता है। कोई सटीक आंकड़ा हर किसी पर लागू नहीं होता, क्योंकि जरूरत उम्र, वजन, गतिविधि, सेहत और मौसम पर निर्भर करती है।
सर्दी में प्यास कम लगना शरीर का एक सामान्य बदलाव है, पर इसका मतलब यह नहीं कि पानी की जरूरत भी कम हो गई। थोड़ी सी सजगता, जैसे रिमाइंडर, गुनगुना पानी और पानी वाले खाने, डिहाइड्रेशन से बचा सकती है। अपनी सेहत की स्थिति के हिसाब से डॉक्टर की सलाह को सबसे ऊपर रखें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
लाइफस्टाइल




