
नई दिल्ली। बैगन का सेवन स्वाद में तो बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। वहीं आपको बताते चलें बैगन में लो कैलोरी होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बैगन की सब्जी का इस्तेमाल भी लोग कम ही करते हैं क्योंकि उनको लगता है कि इसके सेवन से वेट तेजी के साथ बढ़ता है। बल्कि इसका उल्टा होता है बैगन के सेवन से वेट कम होता है। बैगन को आप अनेकों तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे कि इसकी सब्जी या इसको भरते के रूप में भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए जानते हैं कि बैगन के सेवन से वेट लॉस के साथ-साथ और कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
वेट लॉस में मददगार होता है बैगन का सेवन
यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में बैगन का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। बैगन के सेवन से अनेकों बीमारियां दूर होती जाती हैं। बैगन में लो कैलोरी पाई जाती है जो कि सेहत को फायदा पहुंचाने में मददगार होती हैं। बैगन में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण लंबे समय तक आपको भूख का अहसास नहीं होता है। इसलिए आप इसे यदि ब्रेकफास्ट में सेवन करते हैं तो ये आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगने देता है। साथ ही साथ एनर्जी बूस्टर की तरह भी काम करता है। इसलिए यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो बैगन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अब जानते हैं कि बैगन के सेवन से और कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं-
हड्डियां होती हैं मजबूत
यदि आप हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो बैगन का सेवन फायदा पहुंचाने में बहुत ही ज्यादा मदद कर सकता है। बैगन में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, विटामिन्स आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसमें मौजूद फिलोनिक एसिड हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं और उन्हें मजबूत करते हैं। इसलिए बैगन का सेवन आपके सेहत को अनेकों फायदे पंहुचा सकता है। आप इसकी सब्जी या भरता के रूप में रोजाना इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। वजन तो कम होगा की साथ ही साथ हड्डियां भी मजबूत बनी रहेंगी।
डायबिटीज होता है नियंत्रण में
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो बैगन का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। बैगन में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसमें मौजूद फाइबर डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होता है। यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो बैगन को आज से ही आपको अपने डाइट में शामिल कर देना चाहिए। वहीं ये आपके वजन को बढ़ने नहीं देता है। मोटापा डायबिटीज के जैसे अनेकों बीमारियों को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए यदि मोटापा कंट्रोल में रहेगा तो अनेकों बीमारियां से शरीर से दूर रहेंगी।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में होता है मददगार
यदि आप बैगन का सेवन रोजाना करते हैं तो इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। बैगन से होने वाले फायदे की बात करें तो इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये दोनों ही तत्व इतने ज्यादा फायदेमंद होते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं। यदि आप बैगन को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे काफी हद तक दिल कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसलिए यदि आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो आप बैगन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।