Sawan Somvar Vrat 2022: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। खासतौर पर कई सारे लोग सावन के सोमवार का व्रत करते हैं। व्रत रखते समय हमें अपनी डाइट की विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
Sawan Somvar Vrat 2022: सावन की शुरूआत हो चुकी है। सावन में भगवान शिव की आराधना की जाती है। सावन के सोमवार व्रत का बहुत महत्व होता है। कई सारे लोग सावन के सोमवार का व्रत करते हैं। सावन के सोमवार व्रत में कुछ लोग केवल फलाहार करते हैं तो कुछ लोग सेंधा नमक का सेवन करते हैं। ऐसे में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आप सावन के सोमवार व्रत में कर सकते हैं। जिससे व्रत रहते समय आपकी शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में
सावन के सोमवार व्रत में करें इन चीजों का सेवन
1. साबूदाना
सावन के सोमवार व्रत में साबूदाना से बनी चीजों का सेवन जरूर करें। साबूदाना का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। व्रत में साबूदाना का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसलिए व्रत साबूदाने का खीर, खिचड़ी और वडा का सेवन करना फायदेमंद होता हैं।
यह भी पढ़े: सावन के सोमवार व्रत में करें कुट्टू के आटे का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये अद्भुत फायदे
2. सिंघाड़ा का आटा
सावन के सोमवार व्रत में सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन जरूर करें। सिंघाड़े के आटे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि सिंघाड़े में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसका सेवन व्रत में करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इसलिए व्रत में सिंघाड़े के आटे का बर्फी, हलवा का सेवन करना फायदेमंद होता हैं।
3. ड्राई फ्रूट्स
सावन के सोमवार व्रत में ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। व्रत में ड्राई फ्रूट का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
यह भी पढ़े: एक मुट्ठी अनार का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज
4. फल
सावन के सोमवार व्रत में फल का सेवन जरूर करें। फल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। फल पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो व्रत में शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।