स्वास्थ्य

Dry Fruits For Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में करें इन ड्राई फ्रूट्स को शामिल

Dry Fruits For Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ खास ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ये ड्राई फ्रूट्स कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2022, 11:20 AM IST
Dry Fruits For Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में करें इन ड्राई फ्रूट्स को शामिल
Add these dry fruits in your daily diet to increase your eyesight

Dry Fruits For Eyesight: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में बड़े से लेकर छोटे उम्र के बच्चे आंखों की समस्या से जूझ रहे है। आज के समय में बच्चों को पढ़ाई और बड़ों को काम लैपटॉप और मोबाइल पर ही करनी पड़ती है। जिसका सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है और आंखें कमजोर होने लगती है। जिसकी वजह से ज्यादातर छोटे उम्र के बच्चों को चश्मा लगाना पड़ रहा है। आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक होता है। इसलिए इसका खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लेकिन पोषक तत्व के गुणों से भरपूर कुछ ऐसे ड्राई फूट्स भी है, जो आंखों को कमजोर होने से बचाते हैं और रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास ड्राई फ्रूट्स के बारे में

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले ड्राई फ्रूट्स

1. अखरोट
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अखरोट में विटामिन, प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और ओमेगा फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: दूध में सौंफ मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद

2. बादाम
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई और प्रोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है।

3. किशमिश
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करें।
यह भी पढ़े: अगर आप भी अपनी किडनी को रखना चाहते हैं हमेशा स्वस्थ, रोजाना पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

4. काजू
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काजू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। काजू में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है, जो आंखों को कमजोर होने से बचाते हैं और रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Aug 2022, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स