स्वास्थ्य

AIIMS Guideline For Black Fungus: एम्स ने ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जारी की गाइडलाइन्स, यहां पढ़ें

Black Fungus Symptoms: कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस की समस्या बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है। राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस के मामलों में भी वृद्धि हुई है।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2021, 9:08 PM IST
covidindia.jpg

Black Fungus Symptoms: कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस की समस्या बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है। राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस के मामलों में भी वृद्धि हुई है। यह आंखों और दिमाग पर सीधे असर डालने के साथ-साथ व्यक्ति की जान भी ले रहा है। लगातार Black Fungus के बढ़ते मामलों के बीच एम्स ने आज गाइडलाइन जारी की है। इसके जरिए आप ब्लैक फंगस की पहचान और इसका उपचार भी कर सकते हैं।

किन व्यक्तियों में है ब्लैक फंगस का खतरा?
Covid-19 से संक्रमित मरीज जो ऑक्सीजन सपोर्ट में अधिक समय से है।
डायबिटीज के मरीज जिन्होंने अधिक मात्रा में स्टेरॉयड और Tocilizumab की दवा का सेवन किया है।
कैंसर पीड़ितों में भी इलाज के दौरान ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ा है।

Black Fungus Symptoms
व्यक्ति के नाक से खून बहना, काला फंगस सा कुछ निकलना या फिर पपड़ी जमना। नाक को उंगली से छूने पर सुन्न का एहसास होना।
चेहरे का सुन्न हो जाना और दांतों का अचानक से गिरना या मुंह में सूजन आना।
मुंह खोलने और खाने के बाद चबाने में दिक्कत का आना।
सिर दर्द के साथ आंखों में दर्द और आंखों का लाल होना।
आंखों की रोशनी कम होना या आंखों को खोलने बंद करने में समस्या

Black Fungus Treatment
यदि आपको ब्लैक फंगस के कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो आप तुंरत ENT के डॉक्टर से संपक करे।
ब्लड शुगर की समस्या है तो रोजाना उसे चेक करते रहें। बिना डॉक्टर की सलाह के सीटी स्कैन या एमआईआर न कराएं।
बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या स्टेरॉयड ना लें।
दवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

Web Title: How to detect Black Fungus at an early stage?

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें