स्वास्थ्य

Alcohol Effects on Body: 10 मिनट में बदलने लगता है शरीर! डॉक्टर से एक पैग शराब का पूरा असर जानिए

Alcohol Effects on Body: एक पैग शराब पीने के बाद शरीर में क्या बदलाव होते हैं? जानिए दिमाग, लिवर और किडनी पर इसके असर को आसान भाषा में।

2 min read
Apr 04, 2026
Alcohol Effects on Body (photo- gemini ai)

Alcohol Effects on Body: कई लोगों को लगता है कि एक पैग शराब पीने से सिर्फ हल्का रिलैक्स फील होता है, लेकिन सच ये है कि इसका असर कुछ ही मिनटों में पूरे शरीर पर शुरू हो जाता है। यह दिमाग से लेकर लिवर, किडनी और दिल तक हर अंग को प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें

Doorway Effect: कमरे में जाते ही क्यों भूल जाते हैं काम? जानिए दिमाग का ये डोरवे इफेक्ट

10-15 मिनट में क्या होता है?

जैसे ही आप शराब पीते हैं, 10-15 मिनट के अंदर यह तेजी से ब्लड में पहुंच जाती है। Dr. Mansi Nigam बताती हैं कि इसका कुछ हिस्सा पेट से और ज्यादातर छोटी आंत से एब्जॉर्ब होता है। कुछ ही मिनटों में यह दिमाग तक पहुंच जाती है, जिससे आपको हल्की खुशी, रिलैक्सेशन या नशे जैसा एहसास होता है। लेकिन इसी के साथ यह दिमाग के काम करने की गति को धीमा भी करने लगती है।

दिमाग पर असर

शराब दिमाग के उस हिस्से को धीमा कर देती है जो सोचने, समझने और फैसले लेने का काम करता है। इसलिए लोग पीने के बाद ज्यादा खुलकर बात करते हैं। जल्दी इमोशनल हो जाते हैं। कभी-कभी गुस्सा या उदासी भी बढ़ जाती है। ज्यादा मात्रा में लेने पर बोलने में लड़खड़ाहट और शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है।

शरीर में गर्मी क्यों लगती है?

शराब पीने के बाद शरीर में गर्मी महसूस होती है, लेकिन ये असली गर्मी नहीं होती। दरअसल, शराब ब्लड वेसल्स को फैलाती है, जिससे त्वचा पर गर्मी महसूस होती है, लेकिन अंदर से शरीर का तापमान गिरने लगता है। इसलिए ठंड में शराब पीना खतरनाक हो सकता है।

पेट और पाचन पर असर

करीब 25-30% शराब पेट में ही एब्जॉर्ब हो जाती है, बाकी आंत में जाती है। Dr. Rohini Patil बताती हैं कि खाली पेट शराब पीने से इसका असर ज्यादा तेज और खतरनाक हो सकता है।

लिवर पर सबसे ज्यादा बोझ

शराब पीते ही लिवर अपना सारा काम छोड़कर उसे प्रोसेस करने में लग जाता है। Dr. Rohini Patil के अनुसार, इससे फैट बर्निंग और ब्लड शुगर कंट्रोल धीमा हो जाता है। ब्लड शुगर कंट्रोल भी प्रभावित होता है। एक पैग में करीब 70-100 कैलोरी होती हैं, लेकिन इसमें कोई पोषण नहीं होता।

किडनी और पानी की कमी

शराब किडनी को ज्यादा पेशाब बनाने के लिए मजबूर करती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसी वजह से बार-बार पेशाब आता है और डिहाइड्रेशन महसूस होता है। बहुत लोग सोचते हैं कि कॉफी या ठंडा पानी पीने से नशा उतर जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। शरीर को शराब प्रोसेस करने में समय लगता है, आमतौर पर 1 घंटे में एक ड्रिंक।

ये भी पढ़ें

क्या Kiss करने से हो सकता है मल्टीपल स्क्लेरोसिस? दिमाग पर पड़ सकता है असर, स्टडी में खुलासा

Published on:
04 Apr 2026 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर