Health Tips: दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दही कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन कई ऐसी चीजें भी है जिनका सेवन दही के साथ मिलाकर करने से सेहत को दोगुने लाभ मिलते है।
Health Tips: रोजाना दही का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। दही एक सुपर फूड है। दही में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस के गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते है, जो डाइजेशन सिस्टम ठीक रखने में मदद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कई चीजें ऐसी भी जिसको दही के साथ मिलाकर खाने से सेहत को दोगुने लाभ मिलते है। जी हां, कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन दही के साथ करने से लाभ दोगुने बढ़ जाते है। तो आइए जानते है किन चीजों के बारे में जिनका सेवन दही के साथ करने से सेहत को दोगुने लाभ मिलते है
दही के साथ करें इन चीजों का सेवन
1. दही के साथ शहद
दही के साथ शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही और शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो घाव को भरने में मदद करते हैं। इसलिए दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के छाले को ठीक करने में मदद मिलती है। साथ ही ये पेट को भी ठंडा करता है।
यह भी पढ़े: नीम की चाय सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे
2. दही के साथ चीनी
दही के साथ चीनी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से कफ की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।
3. दही के साथ जीरा
दही के साथ जीरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में भूना हुआ जीरा का पाउडर मिलाकर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।
यह भी पढ़े: बकरी के दूध के है ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ दिल को स्वस्थ बनाए रखने में होता है सहायक
4. दही के साथ अजवाइन
दही के साथ अजवाइन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से दांत के दर्द, मुंह के छालों और दांतों की समस्या से निजात मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।