स्वास्थ्य

दिल की बीमारी में बहुत फायदेमंद है ये पीली चाय, जानिए इसके और कई फायदे

हल्दी की चाय के सेवन से सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए हृदय...  
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2022, 4:35 PM IST
turmeric tea benefits, haldi ki chai peene ke fayde, turmeric tea for weight loss, turmeric tea for heart health, हल्दी की चाय, health tips in hindi,
दिल की बीमारी में बहुत फायदेमंद है ये पीली चाय, जानिए इसके और कई फायदे

सालों से भोजन के रंग और स्वाद के लिए हल्दी का इस्तेमाल होता आया है। वहीं आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में हल्दी का उपयोग काफी लाभकारी माना गया है। आपको बता दें कि हल्दी पाउडर का इस्तेमाल भोजन या दूध में ही नहीं बल्कि इसकी चाय भी बनाई जाती है जो सेहत को कई फायदे पहुंचा सकती है। तो आइए जानते हैं हल्दी की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ...

1. हार्ट हेल्थ के लिए
हल्दी की चाय के सेवन से सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए हल्दी की चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. डायबिटीज रोगियों के लिए
मधुमेह के जोखिम को कम करने में भी हल्दी की चाय के फायदे देखे जा सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन घटक मधुमेह की समस्या से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है। एंटीडायटिक गुणों से युक्त हल्दी की चाय के सेवन से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में
मजबूत इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की बेहतर क्षमता। ऐसे में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

4. वजन घटाने के किए
जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए भी हल्दी चाय पीने के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन बॉडी मास इंडेक्स को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए सही डाइट और व्यायाम के साथ रोजाना हल्दी चाय का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 Mar 2022, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक