
लौंग का सेवन अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए मसाले के तौर पर किया जाता है,लेकिन क्या आपको पता है कि लौंग अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लौंग में विटामिन ए, विटामिन के, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन के जैसे अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं ये इम्मून सिस्टम को मजबूत बनाता है साथ ही साथ पेट से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। इसलिए यदि आप पेट से जुड़ी दिक्क्तों को दूर करना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको लौंग का सेवन जरूर करना चाहिए।
पेट की सेहत के लिए होता है अच्छा
यदि आपको पेट से जुड़ी दिक्क्तें रहती हैं तो आपको लौंग का सेवन जरूर करना चाहिए,लौंग के सेवन से आपके पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं। वहीं ये आपके इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है। और फायदों कि बात करें तो आपको कब्ज,अपच,पेट दर्द के जैसी दिक्क्तें रहती हों तो आप इसका सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर देता है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल में
स्टडी में पाया गया है कि लौंग का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में सहायक हो सकता है, लौंग शुगर को ब्लड से कोशिकाओं में ट्रांसफर होने में सहायक होता है। इसलिए यदि आप ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो आपको लौंग का सेवन जरूर करना चाहिए।
लिवर कि सेहत के लिए होता है फायदेमंद
लौंग में एक युजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो लिवर की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, लौंग के सेवन से लिवर में सूजन की समस्या भी दूर हो जाते हैं। लिवर वहीं स्ट्रेस को दूर करने में भी सहायक होता है। इसलिए यदि आप लिवर की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो आपको लौंग का सेवन जरूर करना चाहिए।
दिमाग की सेहत के लिए होता है अच्छा
यदि आप दिमाग की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो लौंग का सेवन आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपके दिमाग की सेहत स्वस्थ रहती है वहीं ये तनाव को कम करने में भी असरदार होता है। आप इसका सेवन किसी भी प्रकार करें ये हर प्रकार से फायदेमंद साबित होता है।