स्वास्थ्य

Amla Juice Benefits: आंवला जूस पीने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Amla Juice Benefits: आंवला का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आंवला का जूस कई सारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही ये कई सारी बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।    
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 11:31 AM IST
Amla Juice Benefits: आंवला जूस पीने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
Amazing health benefits of drinking amla juice for digestion

Amla Juice Benefits: हर मौसम में आंवला का सेवन करना लाभदायक होता है। आंवला आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक है। साथ ही इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। आंखों और त्वचा के लिए आंवला का जूस पीना किसी वरदान से कम नहीं है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करते हैं तो आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आंवला जूस पीने से होने वाले फायदे के बारे में

आंवला जूस पीने के फायदे


1. इम्यूनिटी मजबूत बनाने में फायदेमंद

आंवला जूस इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। कोरोना काल में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखना बहुत ही जरुरी है। क्योंकि इम्यूनिटी मजबूत रहती है तो वह हमें कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन जरूर करें।

2. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में आंवला का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला जूस कब्ज, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने का काम करता है। आंवला का जूस पीने से पेट साफ रहता है। अगर आप नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करते हैं तो आप पेट में जलन, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

3. बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए आंवला जूस पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। यह बालों के लिए एक दवा की तरह काम करता है। क्योंकि आंवले में पाया जाने वाला अमीनो एसिड और प्रोटीन बालों को बढ़ाता है, झड़ने से रोकता है और जड़ों से मजबूत बनाता है। इसलिए बालों को मजबूत करने के लिए आप आंवला जूस का नियमित रूप से सेवन जरूर करें।

4. कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में आंवला का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आंवला में पाए जाने वाले एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिल की समग्र कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से चलने में सहायता करते हैं। अगर आप नियमित रूप से आंवला जूस का सेवन करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने में मदद मिलेगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Apr 2022, 11:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत