Health Benefits Of Bel Sharbat: बेल का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। इसका यदि गर्मियों में रोजाना सेवन किया जाता है तो ये कई प्रकार कि गंभीर बीमारियों को शरीर से दूर रखने में असरदार होता है।
Health Benefits Of Bel Sharbat: गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग खुद को ठंडक पहुंचाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते रहते हैं, ऐसे में कोल्ड ड्रिंक की जगह बेल का शर्बत एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। बेल का शर्बत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है वहीं ये बॉडी को लंबे समय तक ठंडक पहुंचाने का काम भी करता है।
जानिए बेल के शर्बत से होने वाले इन फायदों के बारे में।
1. यदि आपके पेट में समस्या रहती है तो बेल के शर्बत का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। बेल के सेवन से बदहजमी की समस्या दूर होती जाती है। इसके सेवन से वहीं पेट से जुड़ी कई समस्या दूर हो जाती है। यदि आपको अक्सर लूज मोशन, पेट में गैस, कब्ज की समस्या रहती है तो बेल का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है।
2. बेल का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। इसका यदि गर्मियों में रोजाना सेवन किया जाता है तो ये कई प्रकार कि गंभीर बीमारियों को शरीर से दूर रखने में असरदार होता है। वहीं बेल एक नहीं बल्कि अनेकों पौष्टिक तत्वों से भीं भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, नियासिन, कैरोटीन, पोटैशियम और आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
3. बेल के शर्बत का सेवन यदि आप रोजाना करते हैं तो ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके शर्बत के रोजाना सेवन से शरीर से विषाक्त पर्दार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। वहीं यदि किडनी में स्टोन की समस्या रहती है तो भी बेल के जूस का सेवन लाभकारी होता है।
4. यदि आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वेट को कम करना चाहते हैं तो बेल का शर्बत बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, वहीं इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। वेट कम करना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास बेल के शर्बत का सेवन जरूर करें।
5. बेल का शर्बत के रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल धीरे-धीरे कम होने लग जाता है। बेल के शर्बत में ट्राइग्लिसेराइड्स कंट्रोल करने की क्षमता भरपूर होती है। इसलिए बेल के शर्बत का सेवन भरपूर मात्रा में जरूर करें।
6. डायबिटीज को यदि कंट्रोल करना चाहते हैं तो बेल के शर्बत का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसमें एक लैक्सेटिव नामक तत्व पाया जाता है जो पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को दूर रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है। डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए रोजाना एक गिलास बेल के शर्बत का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़ें: ग्रीन टी के सेवन से फायदे ही नहीं होते हैं ये नुकसान भी, जानिए इनके सेवन से होने वाले इन गंभीर नुकसानों के बारे में
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।