scriptGreen Tea Side Effects: ग्रीन टी के सेवन से फायदे ही नहीं होते हैं ये नुकसान भी, जानिए इनके सेवन से होने वाले इन गंभीर नुकसानों के बारे में | side effects of green tea, green tea peene ke nuksan | Patrika News

Green Tea Side Effects: ग्रीन टी के सेवन से फायदे ही नहीं होते हैं ये नुकसान भी, जानिए इनके सेवन से होने वाले इन गंभीर नुकसानों के बारे में

locationनई दिल्लीPublished: Apr 16, 2022 05:22:03 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

Side Effects Of Green Tea: ग्रीन टी के फायदे ही नहीं होते हैं ये नुकसान भी, यदि इनका करते हैं ज्यादा मात्रा में सेवन तो एसिडिटी की समस्या भी आपको हो सकती है, इसलिए सिमित मात्रा में ही ये फ़ायदेमन्द होता है।
 

ग्रीन टी के सेवन से फायदे ही नहीं होते हैं ये नुकसान भी, जानिए

Side Effects Of Green Tea

ग्रीन टी का सेवन आमतौर पर सभी शरीर को स्वस्थ बना के लिए करते हैं। इसके सेवन से वेट कंट्रोल में रहता है वहीं ये बेली फैट की समस्या को भी दूर करता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से शरीर को कई सारे नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए जानिए इसके ज्यादा में सेवन करने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
पानी की हो सकती है कमी
ग्रीन टी के सेवन से पानी की कमी भी हो सकती है, क्योंकि इसके सेवन से व्यक्ति को लंबे समय तक प्यास और भूख का अहसास नहीं होता है। इसलिए इसके ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए।
 
हो सकती है गैस की समस्या
ग्रीन टी का सेवन यदि ज्यादा मात्रा में करते हैं तो आपको गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट में दर्द, अपच, गैस, कब्ज के जैसी अन्य समायें बढ़ सकती हैं। इसलिए ग्रीन टी का सेवन लिमिटेड मात्रा में करें।
 
हाई ब्लड प्रेशर की बढ़ सकती है समस्या
ग्रीन टी के ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम पर भी असर पड़ता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ता है।
 
शरीर में हो सकती आयरन की कमी
ग्रीन टी का यदि अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। क्योंकि इसके सेवन से भूख कम लगती है, जिससे शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो