स्वास्थ्य

Lauki Juice Benefits: लौकी के जूस पीने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, वजन कम करने में होता है मददगार

Lauki Juice Benefits: लौकी का जूस पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लौकी का जूस कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगर साबित होता है। ये वजन कम करने में और पाचन को सही रखने में सहायक होता है।  
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2022, 9:47 AM IST
Lauki Juice Benefits: लौकी के जूस पीने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, वजन कम करने में होता है मददगार
Amazing health benefits of drinking bottle gourd juice for weight loss

Lauki Juice Benefits: लौकी के जूस में विटामिन्स जैसे विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन ए, मिनरल्स, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीज के गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लौकी के जूस का रोजाना सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। खासकर जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें अपनी डाइट में जरूर लौकी के जूस को शामिल करना चाहिए। साथ ही, इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और वजन कम करने में भी मददगार होता है। तो आइए जानते हैं लौकी के जूस पीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में

लौकी के जूस पीने के फायदे


1. वजन कम करता

लौकी का जूस पीना वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी के जूस कैलोरी और फैट्स में कम होता है, जो उसे वजन कम करने के लिए फायदेमंद ड्रिंक बनाता है। उसके अलावा, ये फाइबर में अधिक होता है जो देर तक आपको संतुष्ट रखता है, इस तरह भूख लगने से आपको रोकता है।

2. बॉडी डिटॉक्स

खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता हैं, क्योंकि इससे आपके शरीर में ताजगी और एनर्जी बनी रहती है। लौकी के जूस में 98% पानी और एंटी ऑक्सिडेंट्स होते है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं। इसे पीने से आपके शरीर में ठंडक बनी रहती है।

3. पाचन तंत्र को मजबूत करता

लौकी का जूस पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। जिन लोगों को कब्ज आदि की समस्या है, उन्हें रोजाना लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही करता है। यह कब्ज से राहत प्रदान कर पूरे पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है।

4. यूरीन इंफेक्शन से निजात मिलता

अगर आपको यूरीन डिस्चार्ज करने के दौरान जलन या दर्द महसूस की शिकायत हे तो आपके लिए लौकी का जूस पीना बहुत फायदेमंद रहेगा। यूरीन में एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर जलन और दर्द की प्रॉब्लम होने लगती है। लौकी का रस इस अम्लीयता को कम करता है जिससे जलन और दर्द में आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Apr 2022, 9:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण