स्वास्थ्य

Drumstick Leaves Benefits: जानिए सहजन की पत्तियों के हैं ये 5 बेमिसाल फायदे, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने मे होता है मददगार

Drumstick Leaves Benefits: सहजन की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। सहजन की पत्तियों में औषधिय गुण होते है। साथ ही, सहजन की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2022, 3:03 PM IST
Drumstick Leaves Benefits: जानिए सहजन की पत्तियों के हैं ये 5 बेमिसाल फायदे, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने मे होता है मददगार
Amazing health benefits of drumstick leaves Sajhan ke patte ke fayde

Drumstick Leaves Benefits: सहजन की पत्तियां कई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते है। सहजन की पत्तियों में पोटेशियम, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्‍सीडेंट के अलावा फोलिक, एस्‍कॉर्बिक एसिड और फेनोलिक जैसे तत्वों के अलावा 40 से अधिक प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं। जो कई बीमारियों के इलाज में काम आते हैं। सहजन की हरी-भरी पत्तियां रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सीजनल फ्लू, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से बचाव करती हैं। इसलिए सहजन की पत्तियां का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि सहजन की पत्तियां किन किन बीमारियों में फायदमेंद होता हैं

सहजन की पत्तियों के फायदे


1. इम्यूनिटी मजबूत करने में फायदेमंद

सहजन की पत्तियों में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। मजबूत इम्यूनिटी आपके शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है।

2. कोलेस्‍ट्रॉल कम करने में फायदेमंद

सहजन की पत्तियों का उपयोग आपके दिल को खराब कोलेस्‍ट्रॉल के प्रभाव से बचा सकते हैं। क्योंकि सहजन की पत्तियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है जो कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को कम कर सकती है।

3. पेट की जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद

पेट में दर्द, सूजन, गैस जैसी समस्याओं से अक्सर लोग ग्रस्त रहते हैं। सहजन की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करके आप पेट की इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन करने से आपको कब्ज, पेट में होने वाली गैस, दर्द, सूजन की परेशानियों से आराम मिल जाएगा। सहजन में मौजूद एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया, वायरस के प्रकोप से बचाए रखते हैं। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

4. डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

सहजन की पत्तियां डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी लाभकारी मानी जाती हैं। इसके पत्तों में डायबिटीज विरोधी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में ये शरीर में ग्लोकोज के लेवल को नियंत्रित करने में मददगार माने जाते हैं।

5. किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद

सहजन की पत्तियां किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने में कारगर है। यह शरीर से किडनी में जमे अनावश्यक कैल्शियम को बाहर निकालता है। इससे स्टोन नहीं बन पाता और यह किडनी स्टोन से होने वाले दर्द और जलन को भी कम करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Apr 2022, 3:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All