Benefits of Black Grapes: काले अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। काले अंगूर में कई औषधीय गुण होते हैं। काले अंगूर का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड पाए जाते हैं। जो टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में काफी फायदेमंद होते है। काले अंगूरों में साइटोकेमिकल्स होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है।
नई दिल्ली। Benefits of Black Grapes: काले अंगूर रोजाना खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। काले अंगूर हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होते हैं काले अंगूर। यदि आप नियमित रूप से 100 ग्राम काले अंगूर का सेवन करते हैं, तो आपको कई तरह के पौषक तत्व प्राप्त होंगे, जैसे एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी आदि। काले अंगूर शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। काले अंगूर का नियमित सेवन किया जाए तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा और बालों की परेशानियों से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं काले अंगूर खाने के अद्भुत फायदे के बारे में।
काले अंगूर खाने के फायदे
1. वजन घटाने में फायदेमंद :
जो लोग मोटापे से परेशान हैं वो काले अंगूर से दोस्ती कर लें और उसे अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि वजन घटाने में काला अंगूर मदद कर सकता है। इसके लिए आपको इसका नियमित सेवन करना होगा। क्योंकि इनमें जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, वो शरीर से गैरजरूरी टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इस तरह वजन कम होता है।
2. पाचन के लिए फायदेमंद :
प्रतिदिन काले अंगूर खाने से हमारे शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। इस प्रकार पाचन समस्याओं वाले लोगों को रोजाना काले अंगूर खाने चाहिए। अधिक पाचन समस्याओं वाले लोग रोजाना काले अंगूर खा सकते हैं। काले अंगूर खाने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है।
3. किडनी के लिए फायदेमंद :
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर अधिक होने पर काले अंगूर का सेवन फायदेमंद होगा। यह शरीर में यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर को कम करता है जिससे किडनी पर भार नहीं बढ़ता और किडनी भी स्वस्थ रहती है।
4. डायबटीज के लिए फायदेमंद :
काले अंगूरों का सेवन करने से डायबटीज को भी ठीक किया जा सकता है। इन अंगूरों में रेसवर्टॉल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। इस तरह शुगर संतुलन ठीक रहता है। ये शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है इसलिए ब्लड प्रेशर की भी शिकायत नहीं होने पाती।
5. दिल के लिए फायदेमंद :
यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबी उम्र तक अच्छी तरह से धड़कता रहे, तो इसमें आपकी मदद करेगा काला अंगूर। इस फल में पॉलीफेनॉल्स होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होने देता है। हाई बीपी होने से दिल से संबंधित कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। उच्च रक्तचाप होने पर हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। पॉलीफेनॉल्स ब्लड वेसल्स की कोशिकाओं की कार्य क्षमता को बेहतर बनाते हैं, जिससे दिल में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। अंगूर खाने से हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।