29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mushroom Benefits: खुद को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें मशरूम

Mushroom Benefits: मशरुम खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। मशरूम में भरपूर मात्रा में विटामिन डी, कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। इसी वजह से यह हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मशरूम इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 24 Dec 2021, 11:24 AM IST

Mushroom Benefits: खुद को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें मशरूम

Health benefits of eating mushroom in hindi

नई दिल्ली। Mushroom Benefits: मशरूम खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है क्योंकि यह आपकी सेहत का ख्याल रखने में आपकी मदद करता है। मशरूम में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह सेलेनियम, पोटैशियम, विटमिन-डी, प्रोटीन से भी भरपूर होती है। अपनी इन्ही खूबियों के कारण यह शरीर को मजबूत बनाती है रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। मशरूम को कम कैलोरी वाली सब्जी भी माना जाता है, इसे वजन कंट्रोल करने वाली डाइट में शामिल करना चाहिए। मशरूम मे कॉलिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो मेमोरी के लिए लाभदायक माना जाता है। मशरूम के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते मशरूम खाने के फायदे के बारे में।

मशरूम खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

कोरोना के खतरे को देखते हुए एक बार फिर से इम्यूनिटी को मजबूत रखने की जरूरत है। मशरूम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते है, जो मौसमी संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

2. दिल के लिए फायदेमंद :

मशरूम में मौजूद फाइबर, पोटेशियम, विटामिन C ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। इसमें मौजूद बीट ग्लुकेन नाम का तत्व कोलेस्टॉल कम करने में मदद करता है। इसीलिए इस हाई न्‍यूट्रियंट्स पाए जाने वाले पदार्थ से दिल को सुरक्षित रखता है। इसी वजह से स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

3. खून की कमी के लिए फायदेमंद :

मशरूम में आयरन और कॉपर दोनों खनिज पाए जाते हैं। कॉपर आयरन के अवशोषण में सहायक होता है। अतः मशरूम खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। यह खून की कमी के कारण होने वाली बीमारी एनीमिया को दूर करने में सहायक हो सकता है।

4. डायबिटीज के लिए फायदेमंद :

मशरूम को डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

5. हड्डियों के लिए फायदेमंद :

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए मशरूम का सेवन अति आवश्यक है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। मशरूम में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक होते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं ऐसे में मशरूम का सेवन करना जरूरी हो जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।