स्वास्थ्य

Green Chilli Benefits: जानिए तीखी हरी मिर्च खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने में होता है मददगार

Green Chilli Benefits: हरी मिर्च खाने में जितनी तीखी होती है, उतनी ही फायदेमंद स्वास्थ्य के लिए होती है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। हरी मिर्च रोज खाने से आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही ये डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर वजन कंट्रोल करने में भी मददगार होता है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2022, 10:06 AM IST
Green Chilli Benefits: जानिए तीखी हरी मिर्च खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने में होता है मददगार
Amazing health benefits of eating green chilli for diabetes and weight loss

Green Chilli Benefits: हरी मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग हरी मिर्च का सेवन अक्सर स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसके सेवन से आप दमा, दिमागी बीमारियां और बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन से दूर रहते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हरी मिर्च खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं हरी मिर्च खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

हरी मिर्च खाने के फायदे


1. डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद

हरी मिर्च का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खून में यदि ग्लूकोज का लेवल बहुत अधिक बढ़ जाए तो डायबिटीज की बीमारी हो जाती है। जो धीरे-धीरे पूरे शरीर को खोखला कर कई तरह की बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित रखना जरूरी होता है। आप खाने में हरी मिर्च का सेवन करके ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित आसानी से कर सकते हैं।

2. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता

हरी मिर्च इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से शरीर बैक्टीरिया-फ्री रहता है और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसलिए अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आपको हरी मिर्च का सेवन रोजाना करना चाहिए।

3. स्किन के लिए फायदेमंद

रोजाना हरी मिर्च का सेवन करने से आपकी स्किन पर ग्लो रहती है। क्योंकि हरी मिर्च विटामिन-सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं। हरी मिर्च में पाया जाने वाला विटामिन-सी स्किन में कोलेजन को बढ़ाने का काम कर सकता है।

4. वजन कम करने में फायदेमंद

हरी मिर्च को वजन कम के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी मिर्च में एंटीऑक्‍सीडेंट्स गुण भरपूर मात्रा में होने के अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए रोजाना हरी मिर्च जरुर खाएं।

5. पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक

हरी मिर्च पाचन शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी मिर्च डाइट्री फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो पाचन को बेहतर बनाने में मददगार है। मिर्च में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मल त्याग को आसान बनाने के साथ ही लार उत्पादन को बढ़ाती है। जो पाचन को बेहतर करती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Apr 2022, 10:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत