स्वास्थ्य

Benefits of Watermelon: जानिए गर्मियों में तरबूज खाने के हैं ये 5 अद्भुत फायदे, शरीर को रखता है हाइड्रेट

Benefits of Watermelon: गर्मियों में तरबूज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है। जिससे ये शरीर में पानी की कमी की समस्या को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह डिहाइड्रेशन की परेशानी जैसे- कमर दर्द, चक्कर आना, मुंह सूखना, ब्लड प्रेशर की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। तो चलिए जानते है तरबूज के जबरदस्त फायदे
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2022, 10:31 AM IST
Benefits of Watermelon: जानिए गर्मियों में तरबूज खाने के हैं ये 5 अद्भुत फायदे, शरीर को रखता है हाइड्रेट
Amazing health benefits of eating watermelon, it keeps your body hyderated

Benefits of Watermelon: गर्मियों में ज्यादातर लोग तरबूज का सेवन करते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। तरबूज एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भी भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है और इसे खाने से पटे ही नहीं दिमाग भी शांत रहता है। वहीं, इससे गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे- पेट दर्द, डिहाइड्रेशन इत्यादि को कम कर सकता है। इसके साथ ही तरबूज के कई फायदे हैं। तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना तरबूज का सेवन जरूर करें। तो आइए जानते हैं तरबूज खाने के अद्भुत फायदे के बारे में

तरबूज खाने के फायदे

1. शरीर हाइड्रेट रखता
तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही यह डिहाइड्रेशन की परेशानी जैसे- कमर दर्द, चक्कर आना, मुंह सूखना, ब्लड प्रेशर की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से तरबूज का जूस पी सकते हैं।
यह भी पढ़े: फेफड़ों को बनाना चाहते हैं स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें इन सुपरफूड्स को

2. दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता
हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। दरअसल ये कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद
आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको तरबूज का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। दरअसल, तरबूज में फाइबर और पानी की मात्रा भरपूर रूप से होती है। तरबूज में बहुत कम कैलोरी मौजूद होती है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन नाश्ते या स्नैक्स के रूप में करते हैं, तो यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है।

4. किडनी में स्टोन
जिन लोगों को किडनी में स्टोन की परेशानी है उन्हें तरबूज खूब खाना चाहिए। तरबूज में पानी की अधिकता होती है और ये किडनी को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।

5. पाचन में सुधार करता
गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपको तरबूज जरूर खाना चाहिए। तरबूज में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत रहता है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना तरबूज खाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Apr 2022, 10:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह