29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: फेफड़ों को बनाना चाहते हैं स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें इन सुपरफूड्स को

Health Tips: फेफड़े को मजबूत और स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो डाइट में इन चीजों का सेवन रोजाना कर सकते हैं। इन सुपरफूड्स के सेवन से न केवल आपके लंग्स की सेहत स्वस्थ रहेगी वहीं बॉडी से जुड़ी कई अन्य बीमारियों को दूर करने में भी ये फूड्स सहायक होते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 11 Apr 2022, 5:12 PM IST

superfoods for healthy lungs

फेफड़ों को बनाना चाहते हैं स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें इन सुपरफूड्स को

Health Tips: बॉडी में लंग्स बहुत ही ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं। फेफड़े का स्वस्थ रहना इसलिए अतिआवश्यक होता है क्योंकि सांस लेने में हवा के साथ कई सारे हानिकारक तत्व भी शरीर के अंदर चले जाते हैं। इसका असर शरीर के ऊपर ख़राब पड़ता है वहीं फेफड़े खराब होने का डर भी बना रहता है। फेफड़े में समस्या आने पर स्वास से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं जैसे कि रेस्पिरेटरी से जुड़ी समस्याएं, अस्थमा आदि। फेफड़े को स्वस्थ रखने के लिए डाइट का सेवन सही से करें हीं वहीं लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलावों को लेकर आने की जरूरत होती है। ये सारी चीजें आपके फेफड़े को मजबूत बना के रखने में अहम भूमिका निभाती है।

अलसी के बीज का करें सेवन: अलसी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते है। अलसी के रोजाना सेवन से लंग्स से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। यदि आप अस्थमा के पेशेंट हैं तो आपको अलसी के लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए।

ब्रोकली का करें सेवन: ब्रोकली में विटामिन सी, कैरोटेनॉयड्स और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन लंग्स को लंबे समय तक मजबूत बनाता है। ब्रोकली का सेवन लंग्स के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही साथ ये त्वचा से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में भी असरदार होता है। इसलिए रोजाना आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।

सेब को करें डाइट में शामिल: सेब में विटामिन सी, ई, बीटा कैरोटीन जैसे अन्य तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सेब के रोजाना सेवन से शरीर स्वस्थ बना रहता है वहीं सेहत से जुड़ी कई बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं। सेब एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होता है। जो लंग्स की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: जीभ से लेकर मुँह में ऐसे हो सकते हैं बदलाव आयरन की कमी के कारण, इन लक्षणों को न करें अनदेखा

लहसुन का करें सेवन: लहसुन कई प्रकार के फायदेमंद तत्वों से भरपूर होते हैं। लहसुन में फ्लेवोनॉएड्स नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लहसुन के सेवन से आसानी से विषाक्त पर्दार्थ बाहर निकल जाते हैं। लंग्स की मजबूती के लिए लहसुन का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल