Eye Care Tips: आंखों के लिए खीरा फायदेमंद होता है। क्योंकि आंखों पर खीरा रखने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं। खीरा आंखों की सूजन, त्वचा के कालेपन, जलन और काले घेरे को कम करने में मददगार साबित होता है। आंखों पर खीरा रखने से आंखों की कई समस्याएं दूर हो सकती है।
Eye Care Tips: आंखों पर खीरा रखने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। खीरे में मौजूद पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही, खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और विटामिन्स से भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की कई समस्याओं से निजात दिलाकर आंखों को फ्रेश और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। खीरा आंखों के पास वाले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मदद करता है। साथ ही, यह आंखों की जलन, डार्क सर्कल्स, सूजन, झुर्रियां और त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आंखों पर खीरा रखने के कमाल के फायदे के बारे में
आंखों पर खीरा रखने के फायदे
1. डार्क सर्कल्स दूर करने में फायदेमंद
महिलाओं में आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना आम बात है, जिससे चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है। ऐसे में खीरा की मदद से आंखों को सुंदर बनाया जा सकता है। क्योंकि खीरे में एंटीऑक्सीडैंट और सिलिका के गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे को ठंडक देता है। आंखों के नीचे 20 मिनट तक खीरे के स्लाइस को रखने से डार्क सर्कल्स ठीक हो जाते हैं।
2. आंखों की सूजन कम करने में फायदेमंद
आंखों की सूजन के कारण आपके चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। लेकिन आंखों की सूजन कम करने में खीरा फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरे के स्लाइस को आंखों पर रखने से आंखों की सूजन में राहत मिल सकती है। खीरा आंखों पर रखने से इसके एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं।
3. झुर्रियां दूर करने में फायदेमंद
अक्सर आंखों के आस-पास झुर्रियां और फाइन लाइन्स आम हो जाती हैं। लेकिन खीरा बढ़ती उम्र में होने वाले झुर्रियां को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि खीरा एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है जो त्वचा को हाइड्रेट करके झुर्रियां खत्म करने में सहायता करता है।
4. आंखों की थकान करता है दूर
आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में आंखों में थकान होना आम बात हो जाती हैं। क्योंकि ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से आंखों में थकावट आती है। लेकिन खीरा इस थकावट को भी दूर करने में मदद करता है। रात को सोते समय खीरे को काट कर आंखों पर कुछ देर रखने से आंखों को आराम मिलता है और थकावट दूर होती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।