स्वास्थ्य

Diabetes: डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती हैं शहतूत की पत्‍तियां, ऐसे करें रोजाना के डाइट में शामिल

Mulberry Leaves Benefits: शहतूत ही नहीं इसकी पत्तियां भी कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती हैं, इसके रोजाना सेवन से शुगर लेवल काफी हद तक नियंत्रण में रहता है, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स रोजाना इन पत्तियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।  
2 min read
• •
Updated: 23 May 2022, 5:23 PM IST
डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती हैं शहतूत की पत्‍तियां, ऐसे करें रोजाना के डाइट में शामिल
health benefits of mulberry leaves

Mulberry Leaves Benefits: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि डायबिटीज की बीमारी होना बहुत ही ज्यादा आम बात है, इस बीमारी का खतरा पहले बढ़ते उम्र के लोगों को ज्यादातर रहता था, वहीं आजकल कम उम्र के लोग भी धीरे-धीरे इस बीमारी का शिकार बनते जा रहे हैं। डायबिटीज बीमारी होने पर इसे नियंत्रित करने कि बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है। ऐसे में शहतूत की पत्तियां बहुत ही ज्यादा गुणकारी साबित हो सकती हैं। इस पत्तियों के रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, वहीं ये आपको स्वस्थ बना के रखने में भी असरदार होती है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में करती है मदद
शहतूत के साथ-साथ इसकी पत्तियों में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि डीऑक्सीनोजीरिमाइसिन जैसे कई सारे यौगिक गुणों से प्रचुर मात्रा में भरपूर होते हैं। इसकी पत्तियों के सेवन से ग्लूकोज का लेवल काफी हद तक नियंत्रण में रहता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो रोजाना सुबह इसकी पत्तियों को खाली पेट खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:जायफल और लौंग का एक-साथ खाने से दूर होती हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं, जानें कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल

जानिए इस पत्ती के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में

वेट लॉस में करता है मदद
वजन को कम करना चाहते हैं तो शहतूत के पत्तियों का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, इसकी पत्तियों का रोजाना सेवन तो करें हीं, वहीं इसकी पत्तियों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं, इसके सेवन से मोटापा कम हो जाता है, वहीं बेली फैट की समस्या भी दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें:खाने में नमक लेते हैं बहुत कम, तो सेहत को हो सकती हैं कई सारी गंभीर समस्याएं

पिम्पल्स की समस्या को करता है दूर
शहतूत के पत्तियों का सेवन रोजाना करते हैं तो इससे कील-मुहासें, पिम्पल्स के जैसी अन्य समस्याएं दूर होती जाती हैं, इसकी पत्तियों के इस्तेमाल के लिए आप इसके साथ ही नीम के पत्तों को पानी में गर्म कर लें, फिर इसे छान कर चेहरे में लगा लें, इससे मुहासें ठीक हो जाते हैं।

हार्ट की सेहत को रखता है स्वस्थ
शहतूत की पत्तियों में एक फ्लेवोनॉयड नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर कर देते हैं, इसलिए इनका आप रोजाना सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अनार के रोजाना सेवन से शरीर को मिलते हैं ये औषधीय लाभ, रोजाना एक मुठ्ठी खाने से दूर हो जाती हैं ये समस्याएं

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 May 2022, 5:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें