स्वास्थ्य

Sattu Benefits: गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

Sattu Benefits: गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सत्तू कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता हैं। गर्मियों में सत्तू पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और हाइड्रेट रहता है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2022, 10:47 AM IST
Amazing health benefits of sattu in summer
Amazing health benefits of sattu in summer

Sattu Benefits: गर्मियों के मौसम में सत्तू पीने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए चिलचिलाती धूप में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में सत्तू का शरबत काफी फायदेमंद होता है। सत्तू गर्मी से राहत दिलाने के साथ शरीर में एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है। सत्तू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही सत्तू में आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम, मैग्नीज जैसे कई पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सत्तू का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की कई समस्या दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, ये लू से भी बचाने में भी मदद करता है। इसलिए गर्मियों में रोजाना सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सत्तू के फायदे

1. गर्मी में सत्‍तू पीने के फायदे

डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए गर्मियों में रोजाना सत्तू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में शरीर को लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने में मदद करता है। साथ ही सत्तू का शरबत पीने से शरीर और पेट दोनों ठंडा रहता है।
यह भी पढ़े: मोरिंगा पाउडर हार्ट, लिवर और स्किन के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

2. लिवर को मजबूत बनाने में फायदेमंद
लिवर को मजबूत बनाने करने के लिए गर्मियों में रोजाना सत्तू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जिसे खाने और पीने से लिवर मजबूत होता है। साथ ही ये एसिडिटी और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

3. एनर्जी बूस्ट करने में फायदेमंद
एनर्जी बूस्ट करने के लिए गर्मियों में रोजाना सत्तू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। सत्तू का सेवन करने से थकान तुरंत दूर होती है।
यह भी पढ़े: सौंफ का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं के लिए है रामबाण

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए गर्मियों में रोजाना सत्तू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। जिसकी वजह से भूख नहीं लगती है जो वजन कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Jun 2022, 10:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत