28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moringa Power Benefits: मोरिंगा पाउडर हार्ट, लिवर और स्किन के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

Moringa Powder Benefits: मोरिंगा पाउडर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर मोरिंगा का पाउडर स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 23 Jun 2022, 6:45 PM IST

Moringa Power Benefits: मोरिंगा पाउडर हार्ट, लिवर और स्किन के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

Health benefits of moringa power for heart, liver and skin

Moringa Powder Benefits: मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से शरीर को कई तरह से लाभ मिलते हैं। मोरिंगा की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर मोरिंगा का पाउडर बनाया जाता है। मोरिंगा का पाउडर स्वास्थ्य से लेकर स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मोरिंगा के पाउडर में विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, राइबोफ्लेविन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। मोरिंगा पाउडर हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। तो आइए जानते मोरिंगा पाउडर से मिलने वाले फायदे के बारे में

मोरिंगा पाउडर के फायदे

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।
यह भी पढ़े: हरा, काला ही नही लाल अंगूर के भी है कमाल के फायदे, ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में करता है मदद

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके अलावा, पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर में पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल की लेवल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल