स्वास्थ्य

Health Tips: गर्मी के मौसम में रोजाना करें विटामिन सी युक्त फलों का सेवन और बढ़ाएं इम्युनिटी को

Health Tips: गर्मी के मौसम में यदि आप लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो विटामिन सी युक्त फलों का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इन फलों के रोजाना सेवन से वहीं बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होगी।  

2 min read
health benefits of vitamin c rich fruits

गर्मी के मौसम में अक्सर कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, ऐसे में यदि आप विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। विटामिन सी युक्त चीजों के रोजाना सेवन से न केवल स्वास्थ्य बल्कि ये त्वचा को भी ग्लोइंग बना के रखने में मदद करता है। गर्मियों के मौसम में आपको लाइट डाइट रखने की जरूरत होती है। वहीं फल एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इसलिए आप डाइट में संतरा, नींबू, पपीता आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी की बात करें तो ये विटामिन सी का एक बेहद अच्छा सोर्स होते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आप स्ट्रॉबेरी का सेवन तो करें हीं वहीं इसके जूस की भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पपीता: पपीता का सेवन आमतौर पर पेट की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। पपीता के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं वहीं ये विटामिन सी से भी भरपूर होता है। इसका रोजाना सेवन से वेट कंट्रोल में रहता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में पपीता का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

आम: गर्मियों के मौसम में आम का रोजाना सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। आम के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है वहीं इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे कि कब्ज, पेट दर्द, गैस और आदि प्रोब्लेम्स भी खत्म हो जाती है आम का सेवन आंखों की रोशनी को तेज करता है और ये विटामिन सी के सोर्स से भी भरपूर होता है। इसलिए आम का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है।

यह भी पढ़ें: सिर दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो तुलसी से लेकर लौंग तक ये 5 घरेलू उपाय आ सकते हैं काम

अनार: अनार खून बढ़ाने से लेकर इम्युनिटी बूस्ट तक में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है। अनाज में विटामिन सी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं अनानास मैंगनीज के जैसे कई फ़ायदेमन्द पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। अनार का सेवन तो करें तो हीं वहीं इसके जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
15 Apr 2022 02:47 pm
Also Read
View All
AC Side Effects: एसी के कारण होने वाली सूखी खांसी से कैसे बचें, पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताया कितने पर सेट करें तापमान

Cracked Heels Causes: डायबिटीज और थायराइड के कारण भी फट सकती हैं एड़ियां, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

Heart Attack Causes: बिना लक्षण वाले हार्ट अटैक की वजह हो सकता है सॉफ्ट प्लाक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए कौन से एडवांस टेस्ट जरूरी

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

Kidney Stone Symptoms in Hindi: गर्मी में पथरी बनने की वजह हो सकता है साइलेंट डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने बताया रोजाना कितने लीटर पानी है जरूरी