स्वास्थ्य

Health Tips: रोजाना नाभि में लगाएं कैस्टर ऑयल और नारियल का तेल, इन समस्याओं में मिलेगा छुटकारा

Health Tips: नाभि शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होती है, इसको यदि स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना नाभि में कैस्टर आयल या नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके रोजाना इस्तेमाल से इनफर्टिलिटी की समस्या दूर हो जाती है, साथ ही साथ ये पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में भी मदद करता है।  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2022, 12:59 PM IST
 रोजाना नाभि में लगाएं कैस्टर ऑयल और नारियल का तेल, इन समस्याओं में मिलेगा छुटकारा
applying castor oil and coconut oil in belly button benefits

Health Tips: नाभि की बात करें तो ये शरीर का एक बेहद अहम हिस्स्सा होता है, यदि बीमारियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नाभि की ऑइलिंग रोजाना करने कि बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है। नाभि के पीछे के हिस्से में पकोटि ग्रंथि पाई जाती है, ये पकोटि ग्रंथि बॉडी के कई नसों, अंगों को स्वस्थ बना के रखने में मदद करती है। यदि व्यक्ति नाभि में तेल डालता है तो पकोटि ग्रंथि उसे अवशोषित करके व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बना के रखने में मदद करता है। ऐसे में जानिए कि नाभि में तेल लगाने से व्यक्ति को क्या-क्या फायदा मिलता है, वहीं शरीर से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएं दूर होती जाती हैं।

1.स्किन को बनाता है चमकदार
रात में सोने से पहले यदि नाभि में नारियल तेल या कैस्टर आयल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बॉडी में पिम्पल्स, डार्क स्पॉट्स, रैसज जैसे कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, इसलिए रोजाना हल्के हांथों से मसाज करके नाभि के आस-पास कैस्टर आयल का इस्तेमाल जरूर करें।

2.फटे होंठों की समस्या हो जाती है दूर
फटे और रूखे होंठों की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो रोजाना नारियल तेल के साथ कैस्टर आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे त्वचा और लंबे समय तक ग्लोइंग बनी रहती है, वहीं त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: अलसी के बीज की तासीर होती है गर्म, जानिए गर्मी के मौसम में इनका सेवन करते समय कौन सी सावधानियों को बरतना चाहिए

3.पीरियड्स में दर्द की समस्या हो जाती है दूर
अक्सर पीरियड्स के समय दर्द की समस्या बॉडी में बनी रहती है, ऐसे में आप कैस्टर आयल या नारियल तेल का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं, रोजाना नाभि में इन तेलों के इस्तेमाल से पीरियड्स में होने वाला दर्द काफी हद तक कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें: क्या सोकर उठने के बाद भी शरीर में बनी रहती है थकान, तो ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

4.बालों के ग्रोथ के लिए
बालों को मजबूत लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, इससे बाल लंबे होते हैं, साथ ही साथ ये दो मुहें बालों की प्रोब्लेम्स को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें: हर दसवें व्यक्ति को है थायराइड की समस्या, जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके के बारे में

5.पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
पाचन तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना कैस्टर आयल या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, वहीं पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। जैसे कि कब्ज, पेट दर्द आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: लिवर की सेहत को लंबे समय तक रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जानिए क्या करें और कौन सी चीजों को करने से अवॉयड करें

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 May 2022, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें