30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Thyroid Day 2022: हर दसवें व्यक्ति को है थायराइड की समस्या, जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके के बारे में

World Thyroid Day 2022: थाइरॉइड ग्लैंड हमारे गले के ठीक नीचे की तरफ होती है, इस ग्रंथि से निकलने वाला थायरॉइड हार्मोन ब्लड के जरिए शरीर के हर हिस्से में प्रवाहित होता है, इसकी जरूरत बॉडी के हर एक पार्ट को होती है, वहीं ये दिमाग से लेकर दिल की सेहत के लिए भी अतिआवशयक होता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 25 May 2022, 11:18 AM IST

 हर दसवें व्यक्ति को है थायराइड की समस्या, जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके के बारे में

World Thyroid Day 2022

World Thyroid Day 2022: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, इनमें से एक है थायराइड की समस्या, इसके होने पर शरीर और मानसिक सेहत के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। थायरॉइड के शुरूआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं, लेकिन शुरुआत में ही इनका पता चल जाए तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। थयरॉइड के लक्षणों कि बात करें तो बालों का टूटना और झड़ना, टेंशन में रहना, अनियमित रूप से पीरियड्स आना, भूख कम लगना आदि सारी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जानिए कि तेजी से फैलने वाले इस बीमारी के कौन-कौन से शुरूआती लक्षण हो सकते हैं।

सबसे पहले जानिए कि थायरॉइड के कितने प्रकार हो सकते हैं
- पहला हाइपरथायराइड होता है जिसके कारण वेट तेजी से बढ़ता है,इसके लक्षणों की बात करें तो वेट का तेजी से बढ़ना, बॉडी में थकान, त्वचा का ड्राई हो जाना, डिप्रेशन का शिकार हो जाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

-दूसरे हाइपरथायराइड की बात करें तो इसके होने पर वजन तेजी से गिरता है, इसके लक्षण हैं कि वजन का बहुत ही ज्यादा तेजी से कम होना, बालों का अत्यधिक टूटना, जरूरत से ज्यादा पसीना आना, धड़कन का तेज होना ये सारी समस्याएं हो सकती हैं।

शुरुआत में थायरॉइड के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं
-जरूरत से ज्यादा गुस्सा आना व चिड़चिड़ापन
-गले में दर्द के साथ सूजन का बने रहना
-मूड स्विंग का बार-बार होना
-शरीर में पेन के साथ में कमजोरी का बने रहना
-बाल झड़ना व तेजी से सफ़ेद हो जाना
-वजन का तेजी के साथ बढ़ना व कम होना

यह भी पढ़ें: हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं ये 3 एसेंशियल ऑयल, जानें कैसे करें इनका इस्तेमाल

थायरॉइड होने पर कौन-कौन सी चीजों का सेवन करें
थायरॉइड के पेशेंट अपने रोजाना के डाइट में विटामिन सी युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं, जैसे कि अलसी, टमाटर, मशरूम, मुलेठी, दालचीन, हल्दी वाला दूध आदि।

यह भी पढ़ें: अलसी के बीज की तासीर होती है गर्म, जानिए गर्मी के मौसम में इनका सेवन करते समय कौन सी सावधानियों को बरतना चाहिए


थायरॉइड के पेशेंट कौन-कौन सी चीजों का सेवन न करें
चावल और सफ़ेद नमक का सेवन कम मात्रा में करें, केक व कुकीज को ज्यादा मात्रा में न खाएं, सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, ऑयली फ़ूड का सेवन कम करें, तेल-मसाले युत चीजों का सेवन कम मात्रा में करें, मैदे से बनी चीजें न खाएं, चाय-कॉफ़ी के सेवन को सिमित करें।

यह भी पढ़ें: दिमाग को तेज बना के रखने से लेकर याददाश्त को बनाता है तेज, जानिए इस लाल रंग के फ्रूट के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

थायरॉइड बीमारी होने के मुख्य कारण कौन-कौन से हो सकते हैं
-डायबिटीज की बीमारी के कारण
-खान-पान के ऊपर सही तरीके से ध्यान न रखने के कारण और खाने में उलटी सीधी चीजें खाने के कारण
-दवाइयों के ज्यादा मात्रा में सेवन होने के कारण
-खाने में आयोडीन युक्त चीजों के कम या ज्यादा मात्रा में सेवन से


यह भी पढ़ें: क्या सोकर उठने के बाद भी शरीर में बनी रहती है थकान, तो ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल