स्वास्थ्य

Aruna Irani Cancer : किडनी फेल, दो बार कैंसर… इन बीमारियों से लड़कर जी रहीं एक्ट्रेस अरुणा ईरानी

Aruna Irani Cancer : बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कैसे बिना कीमोथेरेपी लिए पहली बार कैंसर को हराया।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2025, 6:07 PM IST
Aruna Irani Cancer, Aruna Irani Breast Cancer, Aruna Irani news,
Aruna Irani Cancer (फोटो सोर्स: arunairanikohli@instagram)

Aruna Irani Cancer : हाल ही में जानी-मानी वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बारे में बताया। उन्होंने साझा किया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर (Aruna Irani Breast Cancer) हुआ था और उन्होंने इस बीमारी से अकेले ही लड़ाई लड़ी। अरुणा जी ने बताया कि उन्हें पहली बार काम करते हुए ही कुछ ठीक नहीं लगा था और बाद में पता चला कि यह कैंसर था। उन्होंने पूरी हिम्मत से इसका सामना किया और चुपचाप अपनी इस जंग को जीता।

Aruna Irani Cancer : काम के चलते छोड़ी कीमोथेरेपी

वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला तो उन्होंने कीमोथेरेपी करवाने से मना कर दिया था। उनका मानना था कि कीमोथेरेपी के कारण उनके बाल झड़ जाते और उन्हें काम मिलने में दिक्कत होती।

अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने बताया कि उन्हें शूटिंग के दौरान ही कुछ अजीब सा महसूस हुआ था। उन्होंने कहा, ऐसे ही एक दिन शूटिंग कर रही थी पता नहीं मुझे कैसे पता लगा पर मैंने बोला मुझे कुछ लग रहा है।

जब अरुणा ने डॉक्टर से सलाह ली तो उन्हें बताया गया कि यह सिर्फ एक छोटी सी गांठ है। लेकिन अरुणा जी अपनी बात पर अड़ी रहीं और तुरंत उसे निकलवाने पर जोर दिया।

डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी करवाने की सलाह दी लेकिन अरुणा (Aruna Irani) ने काम की चिंता में इसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया, फिर डॉक्टर ने कहा कि आपको एक गोली लेनी पड़ेगी और मैंने वही चुनी क्योंकि मैं काम कर रही थी। अगर मेरे बाल झड़ जाते तो मैं शूटिंग कैसे करती।

Hina Khan Breast Cancer

Aruna Irani Cancer : अरुणा ईरानी की कैंसर से दूसरी जंग

अरुणा ईरानी (Aruna Irani) को 2020 में एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर हो गया ठीक कोविड-19 महामारी से पहले। इस बार उन्होंने इलाज करवाने का फैसला किया, क्योंकि पिछली बार उन्होंने कीमोथेरेपी नहीं ली थी जिसे वह अपनी गलती मानती हैं। उन्होंने बताया मेरी ही गलती थी, क्योंकि पहले मैंने कीमोथेरेपी नहीं ली थी। इस बार मैंने ली।

अरुणा जी ने साझा किया कि तब तक कीमोथेरेपी (Chemotherapy) का तरीका काफी बदल चुका था और एडवांस हो गया था। हालांकि उन्हें थोड़े बाल झड़ने का अनुभव हुआ, लेकिन वे जल्दी ही वापस आ गए। उन्होंने कहा, फिर भी थोड़े बाल झड़ते हैं, लेकिन वो जल्दी आ भी जाते हैं।

कैंसर के अलावा अरुणा जी को 60 साल की उम्र में डायबिटीज भी पता चली थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनकी किडनी फेल हो गई हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
18 Jun 2025, 6:07 PM IST
Published on: