
Teeth Care Tips: हर कोई अपने दांतों को हमेशा खूबसूरत बनाए रखना चाहता है। चमकदार दांत चेहरे की खूबसूरती और बढ़ा देती है। गलत खानपान की वजह से दांतों पर दाग पड़ने लगते है, जिससे दांत खराब दिखने लगते है। जिसकी वजह से स्माइल करने में भी शर्म आने लगते है। ऐसे में केवल चाय कॉफी ही नहीं है, जो दांतों को खराब करती है। बल्कि कुछ ऐसी चीजें भी है जिनका सेवन करने से दांत खराब होने लगते है। तो आइए जानते है इन चीजों को बारे में जो दांतों को खराब करती है और सुंदरता पर दाग लगती है।
दांतों को खराब करती है ये चीजें
कैंडीज
कैंडीज का सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप मीठा खाना पसंद करते है और हमेशा कैंडीज खाते है, तो ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते है। क्योंकि रंग बदलने वाला कैंडी आपके दांतों का भी रंग बदल सकता है। इसलिए अगर आप ज्यादा कैंडीज खाते है तो इसे खाना कम कर दें।
यह भी पढ़े: काला नमक अधिक मात्रा में खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। कोला, सोडा और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स दांतों को नुकसान पहुंचा सकते है। क्योंकि कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में केमिकल मिले होते है,जो दांतों को खराब कर देते हैं। साथ ही दांत पीले और कमजोर होने लगते हैं।
सॉस
सॉस का सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि डार्क रंग वाले सॉस दांत खराब कर सकते हैं। इसलिए आप हल्के रंग और क्रीमी वाले सॉस का सेवन करें और इनका सेवन करने के बाद तुरंत ब्रश या कुल्ला जरूर करें। इससे दांतों का बचाव किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।