स्वास्थ्य

क्या मां के झुकने या भारी वजन उठाने से बच्चे के गले में नाल फंसती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई!

Pregnancy Myths in Hindi: आज के इस लेख में आइए डॉक्टर से जानते हैं कि क्या मां के झुकने, भारी सामान उठाने, झटके से उठने-बैठने, सीढ़ियां चढ़ने या अचानक करवट लेने से बच्चे के गले में गर्भनाल फंस सकती है या नहीं।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2026, 3:03 PM IST
Umbilical Cord Around Neck Causes
Umbilical Cord Around Neck Causes| image credit gemini

Umbilical Cord Around Neck Causes: पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को अक्सर प्रेगनेंसी के दौरान घर के बड़े-बुजुर्गों या आस-पड़ोस के लोगों से कई तरह की सलाह मिलती है। अक्सर यह कहा जाता है कि मां के झुकने, भारी सामान उठाने, झटके से उठने-बैठने, सीढ़ियां चढ़ने या अचानक करवट लेने से बच्चे के गले में गर्भनाल (Umbilical Cord) फंस सकती है। कई महिलाएं इन बातों को सच मानकर प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक तकलीफों के साथ-साथ इस तरह का मानसिक तनाव भी झेलती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या वाकई इन बातों में कोई सच्चाई है? आइए, डॉक्टर से इसके पीछे का असली सच जानते हैं।

इन बातों में है कितनी सच्चाई? (The Reality of These Myths)


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्त्री रोग विशेषज्ञ (Obstetrician & Gynaecologist) डॉ प्रियंका ने एक वीडियो शेयर कर इन मिथकों के बारे में जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि ये सब बातें सिर्फ पुरानी धारणाएं हैं और मां की किसी भी एक्टिविटी या डेली रूटीन के कामों से बच्चे के गले में नाल फंसने का कोई संबंध नहीं होता है। असल में, बच्चा मां के गर्भ में एक तरल पदार्थ (Baby Fluid) के अंदर रहता है और वह वहां घूमता रहता है। बच्चे की इसी प्राकृतिक हलचल (Fetal Movement) की वजह से कभी-कभी नाल उसके गले के पास आ सकती है, जो कि एक बहुत ही सामान्य वजह है।

बच्चे के गले में नाल फंसने के असली कारण (Real Reasons for Cord Around the Neck)


बच्चे के गले में नाल होने के पीछे कुछ वैज्ञानिक और प्राकृतिक कारण होते हैं। असल में बच्चा गर्भ के अंदर काफी ज्यादा हिलता-डुलता है और इसी हलचल के दौरान नाल कभी-कभी खुद-ब-खुद लूप बना लेती है। इसके अलावा, अगर गर्भनाल की लंबाई (Long Cord) जरूरत से थोड़ी ज्यादा हो, तो लूप बनने के चांस अपने आप बढ़ जाते हैं। यह एक पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसका मां के उठने-बैठने, झुकने या चलने-फिरने जैसी किसी भी बाहरी गतिविधि से कोई रिश्ता नहीं है।

ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? (What You Should Do)


प्रेगनेंसी में सिंगल लूप ऑफ कॉर्ड काफी आम बात है और ज्यादातर मामलों में बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, इसलिए घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपको बस इस बात का ख्याल रखना है कि बच्चा सही तरीके से मूवमेंट कर रहा है या नहीं, यानी उसकी हलचल पर लगातार नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही अपने डॉक्टर से नियमित रूप से मिलते रहें और समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें ताकि किसी भी स्थिति का सही समय पर पता चल सके और मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ रहें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 May 2026, 3:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Piezogenic Papules: खड़े होते ही एड़ी पर उभर आती हैं छोटी-छोटी गांठें, बैठते ही गायब, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है इसकी वजह

ACNES: पेट में एक ही जगह उंगली रखने पर होता है दर्द, हेल्थ रिसर्च अथॉरिटी से जानें कैसे मांसपेशियों के पास नस दबने की हो सकती है वजह

वजन कम होने के बाद भी पेट क्यों बाहर निकला रहता है, हेल्थलाइन और ASPS से जानें Diastasis Recti के बारे में

Digital Mucous Cyst: नाखून के पास पारदर्शी पानी जैसी गांठ क्यों बनती है, डर्मनेट से जानें डिजिटल म्यूकस सिस्ट के लक्षण

बच्चों की आंतों में पनपते हैं सफेद धागे जैसे कीड़े, मेयो क्लिनिक से जानें कैसे फैलता है Pinworm Infection