4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूहों से फैलने वाले इस वायरस ने ली 3 की जान! भूलकर भी इग्नोर न करें ये शुरुआती संकेत

Hantavirus Outbreak 2026: अटलांटिक महासागर में हंतावायरस फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई है। यह बीमारी चूहों से फैलती है और सीधे फेफड़ों पर वार करती है। अगर आपके घर या स्टोर रूम में चूहे हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह वायरस जानलेवा हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

May 04, 2026

Hantavirus Outbreak 2026

Hantavirus Outbreak 2026 (image- gemini)

Hantavirus Outbreak 2026: कोरोना के बाद अब एक और वायरस की चर्चा है, नाम है हंतावायरसWHO के मुताबिक, इस वायरस ने कुछ अटलांटिक महासागर में एक क्रूज जहाज पर संदिग्ध प्रकोप से 3 लोगों की जान ली है जिसके बाद एक्सपर्ट्स जांच में जुट गए हैं। यह कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो हवा से एक इंसान से दूसरे को लग जाए, बल्कि यह चूहों की गंदगी से फैलती है। अगर आपके घर के आसपास चूहे ज्यादा हैं, तो आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि ये नया वायरस क्या है? इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या है?

क्या होता है हंतावायरस? (What is Hantavirus)

यह वायरस चूहों के शरीर में होता है। जब चूहे घर के कोनों में पेशाब या पॉटी करते हैं, तो वो सूखकर धूल बन जाती है। जब हम वहां सफाई करते हैं, तो वो धूल सांस के जरिए हमारे अंदर चली जाती है और हमें बीमार कर देती है। चूहों के काटने या उनका जूठा खाना खाने से भी ये वायरस फैल सकता है।

बीमारी होने की वजह (Causes)

इसका सबसे बड़ा कारण है गंदगी और चूहों का साथ। अगर पुराने कबाड़ या अनाज के गोदामों में चूहों का आना-जाना है, तो वहां खतरा सबसे ज्यादा है। चूहों की गंदगी को बिना मास्क लगाए साफ करना भी बीमारी को दावत देना है।

लक्षण (Symptoms)

  • अचानक तेज बुखार आना और बदन का टूटना।
  • हड्डियों और मांसपेशियों में बहुत ज्यादा दर्द होना।
  • पेट खराब होना या उल्टी जैसा लगना।
  • कुछ दिनों बाद सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ होने लगती है।

बचाव के तरीके (Prevention Tips)

  • चूहों को घर से निकालें।
  • जहां चूहों की गंदगी हो, वहां सूखी झाड़ू न मारें।
  • खाना ढक कर रखें।
  • घर के खिड़की-दरवाजे खोलें ताकि धूप आए।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल