एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट के पास एक टेंपो में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाई, जिसके चलते वह टेम्पो से अस्पताल आई। लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई और उसने वहीं टेंपो में बच्चे को जन्म दे दिया। मामला भिवाड़ी के जिला अस्पताल का है।