
Banana Benefits In Vrat: नवरात्रि का पावन समय चल रहा है और इस दौरान बहुत से लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। व्रत के इन दिनों में खुद को एनर्जेटिक और सेहतमंद रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या खाएं जिससे पेट भी भरा रहे और कमजोरी भी न महसूस हो। अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही आसान ऑप्शन मौजूद है केला (Banana)! आपने अक्सर देखा होगा कि व्रत-उपवास के दौरान बड़े-बुजुर्ग सबसे पहले केला खाने की सलाह देते हैं। आखिर व्रत में केला खाना इतना खास क्यों माना जाता है? केले में वो सारे गुण होते हैं जो उपवास के दौरान शरीर की जरूरतों को आसानी से पूरा कर देते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत में केला आपके लिए बेस्ट स्नैक क्यों है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
व्रत के दौरान दिनभर कुछ न खाने की वजह से कई बार शरीर में सुस्ती और कमजोरी छाने लगती है। केले में नेचुरल शुगर (जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज) और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में जाते ही तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। इसे खाते ही आपकी थकान छूमंतर हो जाती है और आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।
हेल्थलाइन के अनुसार, केले में लगभग सभी जरुरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं, एक मध्यम आकार के ननिम्न पोषक तत्व होते हैं;
व्रत के दौरान कई बार शरीर में कमजोरी के कारण चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स होने लगते हैं। केले में विटामिन B6 और ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नामक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में 'हैप्पी हॉर्मोन' यानी सेरोटोनिन (Serotonin) के स्तर को बढ़ाते हैं। इससे आपका मूड अच्छा रहता है और आप मानसिक रूप से शांत महसूस करते हैं।
व्रत में बार-बार भूख लगना आम बात है, लेकिन बार-बार खाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। केले में रेजिस्टेंट स्टार्च और डाइटरी फाइबर होता है, जिसे पचने में थोड़ा समय लगता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा नहीं होती।
वेबएमडी के अनुसार, वैसे तो केला खाने का सबसे आसान तरीका यही है कि छिलका उतारिए और खा लीजिए! लेकिन आप इसे सिर्फ फल की तरह ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग रेसिपीज में भी शामिल कर सकते हैं। सेहतमंद बेकिंग के शौकीनों के लिए केला एक बेहतरीन विकल्प है यह अंडे, मक्खन, तेल और चीनी की जगह प्राकृतिक मिठास और नमी देने का काम करता है। अगर आप केले को अपनी रोज़ाना की डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल करना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को अपना सकते हैं;
1.सुबह के नाश्ते में- अपने पसंदीदा अनाज (सीरियल या दलिया) में केले के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर मिलाएं।
2. हेल्दी 'नाइस क्रीम'- जमे हुए (फ्रोजन) केलों को फूड प्रोसेसर या मिक्सी में पीसकर बिना दूध वाली क्रीमी आइसक्रीम तैयार करें।
3. पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक- केले को बीच में से काटकर उस पर नट बटर लगाएं और ऊपर से चॉकलेट चिप्स, किशमिश या कद्दूकस किया हुआ नारियल छिड़कें।
4. पैनकेक बटर में- पैनकेक बनाते समय उसके बैटर (घोल) में केले के पतले टुकड़े मिला लें।
5. समर स्पेशल ट्रीट- केले के टुकड़ों को फ्रीज करें, फिर उन्हें पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डुबोकर दोबारा फ्रीज कर लें। गर्मियों के लिए यह एक बहुत ही स्वादिष्ट डेजर्ट है।
6. ज्यादा पके केलों का इस्तेमाल- जब केले ज्यादा पक जाएं, तो उन्हें फेंकने के बजाय स्वादिष्ट और सॉफ्ट 'बनाना ब्रेड' बनाने में इस्तेमाल करें।
7. बनाना फॉस्टर (Bananas Foster)- मीठा खाने के शौकीनों के लिए यह एक बहुत ही खास और टेस्टी डिश बन सकती है।
8. हेल्दी स्मूदी- फ्रोजन केले को हरी सब्जियों, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के साथ ब्लेंड करके एक पौष्टिक स्मूदी तैयार करें।
इतनी सारी बातें जानने के बाद अब आपको यह तो अच्छी तरह समझ आ ही गया होगा कि केला पोषण का एक पूरा खजाना है। चाहे शरीर को तुरंत एनर्जी देनी हो, पाचन को बेहतर रखना हो या फिर अपनी पसंदीदा रेसिपीज़ में मिठास घोलनी हो केला हर तरह से आपकी सेहत का ख्याल रखता है। खासकर किसी भी व्रत-उपवास के दौरान, जब शरीर को सही पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब केला एक परफेक्ट स्नैक साबित होता है। तो बस, अपनी रोज़ाना की डाइट में इसे सही तरीके से शामिल करें और बिना किसी झंझट के सेहतमंद और तरोताजा रहें!