स्वास्थ्य

चुकंदर के जूस से दूर होती है हिमोग्लोबिन की कमी

चुकंदर के जूस से दूर होती है हिमोग्लोबिन की कमी

2 min read
Apr 12, 2021
Feature image

चुकंदर का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं। जिससे आपके शरीर में खून के मात्रा भी बढ़ती है और यह आपके शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करता है।आज हम आपको चुकंदर के जूस से होने वाले फायदों के बारे में भी बताएंगे।

चुकंदर में आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इस कारण इस का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन का तत्व होने के कारण यह खून की कमी को पूरी करता है। इसलिए जिनके शरीर में खून की कमी है या हिमोग्लोबिन का लेवल कम है। उन्हें चुकंदर का जूस पीना चाहिए। चुकंदर भी खा सकते हैं।

चुकंदर का जूस पीने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए आप कोशिश करें कि चुकंदर का जूस रोजाना पीए।

एक्सरसाइज करने वाले लोगों को वर्कआउट के बाद काफी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ताकि एक्सरसाइज करने के बाद मांस पेशियां रिकवर हो, इसीलिए अगर आप चुकंदर का जूस पीते हैं। तो यह आपकी मांसपेशियों को रिकवर करने में काफी मदद करता है।

चुकंदर के जूस पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर होते हैं। जो पेट को भी साफ करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है। चुकंदर और गाजर को मिलाकर जूस तैयार करें। जूस पीने से शरीर को नेचुरल शुगर मिलती है। जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है।

कई बार आपको काम करते हुए थकान हो जाती है। ऐसे में शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलने और ब्लड की कमी के कारण भी परेशानी होती है। इसलिए आप चुकंदर का जूस या चुकंदर को सलाद के रूप में खाएंगे तो आपको इस प्रकार की समस्या नहीं होगी।

चुकन्दर में विटामिन बी, विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसलिए यह खून को साफ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चुकंदर खाने और उसका जूस पीने से सिर के बंद छिद्र भी खुल जाते हैं। जिससे बाल भी मजबूत होते हैं और यह त्वचा पर लगाने से भी डेड सेल साफ होते हैं। इसलिए यह आपके चेहरे और बालों के लिए भी फायदेमंद है।

Published on:
12 Apr 2021 09:50 pm